मुज़फ्फरनगर. कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के दावे उस समय फैल हो गए, जब देर रात तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाईक सवार 3 कांवड़ियों को टक्कर मार दी । इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िया मामूली रूप से घायल हो गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है। जब दिल्ली निवासी 6 युवक 3 बाइक्स पर सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए चले थे। इन कांवड़ियों की बाइक मुजफ्फरनगर के एनएच-58 पर संगम होटल के निकट पहुंची तभी एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके बाद कांवड़ियों के परिजनों को सूचना दी गई तो रोते-बिलखते परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे।