
UP By Election 2024: नारेबाजी करते मतदाता
UP By Election 2024: मुज़फ्फरनगर के मीरापुर में मतदान के दौरान भारी हंगामा हो गया। किथोड़ा में बूथ संख्या 178, 179 के वोटरों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें वोट डालने से रोक रही है। भारी संख्या में वोटर एक जगह इकठ्ठा होकर नारेबाजी करने लगें।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के किथोड़ा में बूथ संख्या 178, 179 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा, ''मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। मैं मौके पर मौजूद हूं। हिंसा या किसी अन्य चीज की कोई सूचना नहीं मिली है। हम सभी तरह की शिकायतों का संज्ञान ले रहे हैं। नि:शुल्क और निष्पक्ष मतदान हो रहा है।
मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर सुरक्षित (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) सीट पर मतदान शुरू हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
मुज़फ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से सुंबुल राणा तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल से मिथिलेश पाल चुनावी मैदान में है। इस उपचुनाव में आरएलडी बस एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
Updated on:
20 Nov 2024, 4:05 PM IST
Published on:
20 Nov 2024, 10:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.