28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर मुठभेड़ से थर्राया यूपी का ये शहर, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त

पुलिस ने एक मदमाश को मारी गोली, दूसरा फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Sep 2018, 8:07 PM IST

muzaffarnagar encounter

फिर मुठभेड़ से थर्राया यूपी का ये शहर, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त

मुज़फ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला ठहरता नहीं दिख रहा है। मुठभेड़ की ताजा खबर मुजफ्फरनगर जिले से आई है। यहां पुलिस और बदमाशों की उस समय मुठभेड़ हो गयी, जब पुलिस चेकपोस्ट पर चैकिंग अभियान चला रही थी। तभी सामने से बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए । जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी। इस दौरान फायरिंग में पुलिस के सिपाही बाल-बाल बच गए। इसके बाद सिपाहियों ने वायरलेस पर बदमाशों की सूचना फ्लैश करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया । इसी दौरान पुलिस ने बदमाशों की पचेन्डा रोड पर घेराबन्दी शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तारकर लिया, जबकि उसका एक साथी गन्ने की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया ।घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- वर्दीधारी निकला अपहरण का मास्टरमाइंड, खुलासा होने पर पुलिस वालों के भी पैरों तले से खिसकी जमीन

मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर चौकी का है । पुलिस के मुताबिक यहां चौकी के पास ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाये हुई थी। तभी सामने से आ रहे दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों आते दिखाई दिए । पुलिस ने जैसे ही बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि बदमाशों की ओर से चली गोली से कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वायरलेस पर सूचना फ्लैश करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पुलिस की गाड़ियों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। लगातर पुलिस को अपने पीछे आते देख बदमाशों ने पुलिस पर फिर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश को जा लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी गन्ने के खेत से होते हुए फरार हो गया। घायल बदमाश अजय शर्मा पुत्र रामसमंझ निवासी रोहाना थाना नगर कोतवाली कुख्यात अपराधी संजीव जीवा गेंग का गुर्गा बताया गया है। पुलिस के मुताबिक इसके खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही वह उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना गंग नहर से भी फिलहाल वांछित है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग