
पूरे मामले की जानकारी देते एसपी सिटी और पुलिस हिरासत में महिला और उसके साथी
UP Police : मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो लोगों को झूठे रेप केस में फंसाकर उन्हे ब्लैकमेल करते थे। पहले तो पुलिस ने महिला की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन जब जांच शुरू हुई तो बयान और तथ्य अलग-अलग सामने आए। इस पर पुलिस को शक हुआ और गहनता से जांच करने पर पता चला कि महिला ने मुकदमा षडयंत्र के तहत लिखवाया है। अब पुलिस ने वादिया और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई है कि इस मामले में फर्जी रेप केस के आरोपियों को जेल भिजवाने के नाम पर तीन लाख रुपये में डील तय हुई थी। मुकदमा लिखवाने वाली महिला ने बताया कि एक पार्टी ने उसे एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के लिए तीन लाख रुपये का ऑफर दिया था। अगर सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से होता तो इस काम के तीन लाख रुपये मिलते। इससे पहले ही पुलिस को शक हो गया और सारा मामला उल्टा पड़ गया। अब पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच को ही पलट दिया है। पुलिस कि नई जांच के बाद अब शिकारी यहां खुद ही शिकार हो गया है।
Updated on:
01 Dec 2024 10:16 pm
Published on:
01 Dec 2024 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
