
शामली. झिंझाना थाना की अहमदगढ़ चौकी पर तैनात दारोगा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दरोगा महिलाओं को भद्दी गाली दे रहे है। बताया गया है कि शनिवार को झिंझाना थाना क्षेत्र के खानपुर कला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों मे मौत हो गयी थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ग्रामीणों से महिला की मौत के बारे में पूछताछ कर रही थी। उसी दौरान एक महिला को बीच में बोला भारी पड़ गया। आरोेप है कि दरोगा ने उसके साथ में गाली-गलौज कर दी। मामला सीनियर अफसरों तक पहुंचा और उन्होंने जांच कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं है।
यह भी पढ़ें: बिसाहड़ा कांड की तर्ज पर फिर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश
यूपी में बीजेपी की सरकार के सत्ता में आने के बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया गया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी रोमिया स्क्वॉयड बनाने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायॅड का गठन किया। रोमियोंं के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पुलिस ने कार्रवाई भी की। लेकिन अब पुलिस पर ही महिलाओं के साथ गाली-गलौच करने के आरोप लगने लगे है। ताजा मामला शामली पुलिस का सामने आया है। वीडियो में दरोगा एक महिला को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है।
यह दरोगा खानपुर कला गांव में एक महिला की मौत की जांच करने के लिए पहुंचा था। यहां एक महिला दरोगा को जानकारी देने लगी। उसी दौरान दरोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दरोगा ने महिला को भद्दी गाली देनी शुरू कर दी। आरोप है कि उस दौरान मौके पर अन्य महिला भी मौजूद थी। उसके बाद भी दरोगा नहीं माना और गाली देता रहा है। उसने महिलाओं की इज्जत का लिहाज नहीं किया। यह दरोगा
झिंझाना थाना क्षेत्र के अहमदगढ़ चौकी का इंचार्ज है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे अधिकारी योगी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे है। सूबे के मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे कि अगर कोई महिला व फरयादी थाने में शिकायत लेकर आता है तो उसे पूरा सम्मान दिया जाए। पुलिस को पब्लिक के बीच में अपनी छवि सुधारने के भी निर्देश दिए थे। वहीं थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता जांचने के बाद में कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
05 Mar 2018 04:41 pm

