
मुजफ्फरनगर। जिले में कक्षा दो की मासूम छात्रा के साथ एक युवक द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची को चाऊमीन दिलाने के बहाने एक अज्ञात युवक ने स्कूल से उठा लिया और पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बच्ची को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद एसएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच पड़ताल में जुट गया।
दरअसल मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के क़स्बा पुरकाजी के प्राथमिक विद्यालय न० 2 का है, जहां अम्बेडकर बस्ती की रहने वाली सात वर्षीय एक मासूम बच्ची कक्षा दो में पढ़ती है। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मासूम बच्ची को स्कूल से उठा लिया और पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे डाला। बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और बच्ची को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि कोई स्कूल से बहका कर ले गया। कह रहा था कि तुम्हें चाऊमीन दिलाऊंगा। हमारे मौहल्ले की ही एक महिला उसको जंगल से लेकर आई थी। बच्ची की हालत बहुत ख़राब है।
वहीं इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार मिड डे मील न बनने के कारण सभी बच्चे अपने घर चले गए थे। इसी बीच स्कूल में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची को एक अज्ञात युवक चाऊमीन खिलाने के बहाने वहां से लेकर आ गया। खेड़ा दरवाजा के पास एक दम्पत्ति वहां से जा रहे थे जिन्हें यह बच्ची रोती हुई मिली। उनके द्वारा सूचित किया गया और बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। हम उन्हें देखने जा रहे हैं। उसमें जो कुछ भी होगा उसमें प्रत्यक्ष रूप से दिखेगा और कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
24 Oct 2018 02:09 pm

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
