1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार बोले- कांग्रेस की पकड़ कमजोर हुई है, पीएम सब कुछ गलत ही नहीं करते

कांग्रेस के पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार ने अपनी किताब के विमोचन के दौरान कहा कि, कोई भी पार्टी या फिर कोई भी पीएम सब कुछ गलत करते हैं यह मानना सही नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 15 Dec 2025, 10:46 AM IST

Former Congress minister makes Ashwini Kumar

कांग्रेस का पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार ( फोटो- एएनआई)

कांग्रेस सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री सब कुछ गलत ही करते हैं। शुक्रवार को अपनी किताब 'Guardians of the Republic' के विमोचन के दौरान कुमार ने यह बात कही। पूर्व मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी कहीं न कहीं अपनी पकड़ खो चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के बिना कोई मजबूत विपक्ष नहीं हो सकता है।

कांग्रेस के लिए खुद को मजबूत करना एक राष्ट्रीय दायित्व

कुमार ने आगे कहा, कांग्रेस के लिए खुद को मजबूत करना अब एक राष्ट्रीय दायित्व बन गया है। उन्होंने कहा, आपको छोटे विचारों की नहीं बल्कि आत्मा की विशालता और दिल की उदारता की जरूरत है। यह नेतृत्व का गुण पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और जवाहरलाल नेहरू में था। कुमार ने कहा, वो यह नहीं मानते हैं कि किसी भी प्रधानमंत्री के किए गए सभी कार्य गलत ही होते हैं। पूर्व मंत्री ने आगे कहा, यह धारणा कि यह सरकार सब कुछ गलत कर रही है या ये प्रधानमंत्री सब गलत कर रहे हैं, यह सही नहीं है।

कांग्रेस की विचारधारा के लिए मेरे मन में सम्मान - कुमार

कांग्रेस शासन में मंत्री पद संभालने के बाद पार्टी छोड़ने वाले कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी विचारधारा अब भी पार्टी से जुड़ी है तो उन्होंने जवाब में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के लिए आज भी मेरे मन में सबसे अधिक सम्मान है। मैं इसके वर्तमान नेताओं का भी बहुत आदर करता हूं। मैंने भले ही पार्टी छोड़ दी है लेकिन सोनिया गांधी के लिए मेरे मन में सबसे अधिक सम्मान है क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा शिष्टता और शालीनता बनाए रखी है।

दूसरों की कमी निकालने के बजाय अपने अंदर झांके कांग्रेस

कांग्रेस को बीजेपी के सामने लगातार हार का सामना क्यों करना पड़ रहा है इसके बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, पार्टी को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक बहुत ही महान पार्टी है और उसके बिना देश में मजबूत विपक्ष नहीं हो सकता है। इसका प्रभाव अभी भी पूरे देश में कायम है। कांग्रेस को विपक्षी पार्टियों की कमी निकालने के बजाय अपनी कमज़ोरियां दूर करने के लिए अंदर झांकना चाहिए। कांग्रेस को खुद को मजबूत करने की जरूरत है।

कुमार ने यह भी कहा कि जब नतीजे पक्ष में आते हैं तो विपक्ष EVM के नतीजों को सही मान लेता है और विपक्ष में आते हैं तो उन्हें खारिज कर देता है। यह बात उनकी आलोचना को कमजोर करती है।