
दूषित वातावरण से बचाव के लिए श्मशान में लगाए 50 पौधे
नागौर/संखवास. कस्बे के निकट गांव भदोरा के श्मशान में श्रीमाला सांदू चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को 50 पौधे लगाए गए। ट्रस्ट की ओर से श्मशान में नीम, शीशम, बरगद, नींबू, पीपल, जामुन, गुलाब, चमेली, इत्यादी विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ.़ गजेन्द्रसिंह सिंह चारण ने कहा की गांव के श्मशान में फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। ट्रस्ट के संचालक चावंडदान सांदू ने श्मशान सहित गांव को हरा भरा करने का सब ग्रामीणों को संकल्प दिलवाया। इस मौके पर नरपत सिंह, जब्बर सिंह, प्रह्लाद सिंह, घनश्याम सिंह, छेल सिंह, रामजीवणदान, भरत सिंह, विक्रम सिंह, शेखर, अखिलेश, श्रवण सिंह, भगवानदान सुरेन्द्र सिंह, अवदेश सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य लोग मौजूद थे।
ग्राम पंचायत जावला के खेड़ी खींवसी में राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत गुरु महाराज सेवा समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। भामाशाह सत्यनारायण जांगीड़, सुखदेवराम नैण, शिवलाल जांगीड़, अशोक टेलर, शिवदत, नरसीराम, खीयांराम, गौतम नैण, मुरली सारे, ओमप्रकाश नैण, सुरेश सारण, मोहित गोस्वामी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। अध्यापक अशोक टेलर ने बताया जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है। वातावरण को दूषित होने से बचाने में पौधों की अहम भूमिका होती है। परंतु बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है। उससे वातावरण दूषित हुआ है।
कस्बे में मीण्डा विकास सेवा समिति के सदस्यों द्वारा रविवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। इस दौरान नितेश शर्मा ने कहा कि पौधरोपण करना सबसे बडा पुण्य का कार्य है, क्योंकि इससे वायु का शुद्धिकरण के साथ हर व्यक्ति को वायु प्राप्त होती है। पेडो से ही धरती हरी-भरी बनती है। कार्यक्रम में विकास समिति सदस्य मुकेश सिंह दिनेश जांगिड, पीयुष शर्मा, दिलिप सिंह, प्रभु सिंह, अनिल कुमावत सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सन्त लादूनाथ गोशाला कुराड़ा में युवा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। गोशाला कमेटी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने २५० पौधे लगाए और इतने ही पौधे और लगाने का मानस है।
कालड़ी में पौधरोपण
नागौर/डेगाना नागौर पंचायत समिति के कालड़ी ग्राम पंचायत में श्री सवाई गोसेवा समिति की ओर से रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस सवाईसिंह चौधरी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि पांचू प्रधान भंवरराम गोरचिया, पर्यावरण प्रेमी हिम्मताराम भाम्भू, स्वरूपसर सरपंच खींयाराम, केड़ली सरपंच दीपाराम, स्थानीय जनप्रतिनिधि रामेश्वरलाल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Updated on:
16 Jul 2018, 5:00 PM IST
Published on:
16 Jul 2018, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.