3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
अमित शाह के 6 सितम्बर के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, वी सतीश ने ली बैठक – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

अमित शाह के 6 सितम्बर के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, वी सतीश ने ली बैठक – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

नागौर

image

rohit sharma

Aug 30, 2018

नागौर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगामी 6 सितम्बर को प्रस्तावित नागौर दौरे को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री वी सतीश नागौर पहुंचे और नागौर के हाऊसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन में वी सतीश जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, प्रदेश महामंत्री बीरमदेव जैसास, प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत सहित जिला महामंत्री, जिलामंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियो पर चर्चा की गई और इस प्रस्तावित दौरे को लेकर पदाधिकारियों में जिम्मेदारियां बांटी गईं। अमित शाह का प्रस्तावित दौरा छह सितम्बर को नागौर का है और इसे लेकर यह पहली बङी बैठक थी। दौरे को लेकर आगामी दिनों में भी बैठकों के दौर चलेंगे।