
Nagaur: Condition of the Pratapsagar Pond Road.
नया दरवाजा हनुमान मंदिर से प्रतापसागर तालाब जाने वाले मार्ग पर सीवरेज चैंबर लीकेज, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
नागौर. शहर में स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के दावों के बीच नया दरवाजा हनुमान मंदिर से प्रतापसागर तालाब की ओर जाने वाला मार्ग पिछले करीब एक माह से सीवरेज के गंदे पानी की चपेट में है। सीवरेज चैंबरों से लगातार हो रहे रिसाव के कारण पूरा रास्ता कीचड़, गंदगी और बदबू से भर गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह-शाम सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा।
सडक़ पर फैला गंदा पानी, बढ़ी फिसलन
मार्ग पर कई जगह सीवरेज का पानी जमा होने से सडक़ दलदल जैसी स्थिति में बदल गई है। गंदे पानी के कारण सडक़ की सतह खराब हो रही है और जगह-जगह फिसलन पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई राहगीर संतुलन बिगडऩे से फिसल चुके हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तालाब मार्ग की सुंदरता पर लगा ग्रहण
प्रतापसागर तालाब क्षेत्र को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में गिना जाता है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग टहलने और घूमने पहुंचते हैं, लेकिन सीवरेज के पानी ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बिगाड़ दी है। सडक़ पर फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों का यहां से गुजरना तक दूभर हो गया है। केवल इतना ही नहीं, बल्कि सडक़ पर लगातार जमा पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण सडक़ की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालक फिसलते-फिसलते बचे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
एक माह से नहीं हुई कार्रवाई
क्षेत्रवासियों में हनुमानराम, मोहनराम, रमेश कुमार, कैलाश चौधरी, सुरेश प्रजापत, गोपालराम और महेंद्र सिंह का कहना है कि सीवरेज लीकेज की समस्या नई नहीं है। करीब एक माह से गंदा पानी सडक़ पर बह रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से न तो चैंबरों की मरम्मत करवाई गई और न ही जलभराव हटाने के प्रभावी प्रयास किए गए। इससे सीवरेज लीकेज के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
नागौर. प्रतापसागर पार्क से सटे मार्ग पर सीवरेज चेंबर्स का बहता पानी
गोगेलाव में निकली कुंथूनाथ की शोभायात्रा, श्रद्धा व भक्ति से गुंजायमान हुआ माहौल
नागौर. जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गोगेलाव गांव में कुंथुनाथ जिनालय के 51वें ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शुरू हुए तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिनालय से हुआ। यह गांव के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मोहल्लेवासियों ने श्रद्धालुओं का पेयजल, शरबत से स्वागत किया। धर्म ध्वजा, भगवान कुंथुनाथ की प्रतिमा व अन्य धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित शोभायात्रा आस्था का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के दौरान लगे जयघोषों से वातावरण आस्था के रंग में रंगा रहा। शोभायात्रा के पश्चात जिनालय परिसर में हुई भजन संध्या में कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ किया गया। भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस दौरान गिरधारी सिंह, पूर्व सरपंच केसाराम जांगू, भंवराराम प्रजापत, गोपालराम गोदारा, लिखमाराम तांडी, मोहनराम गोदारा, हनुमान बनबेरू, चोखाराम, नवलराम जांगू एवं जेठाराम तांडी आदि मौजूद थे।
Published on:
22 Jun 2026 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
