
नागौर. शहरी सेवा शिविर में आए हुए लोग
सफाई अभियान के तहत नया दरवाजा से शारदापुरम रोड तक हुई सफाई
नागौर. नगर परिषद के शहरी सेवा शिविर अभियान- के तहत वार्ड संख्या 16, 17 एवं 18 में नया दरवाजा से शारदापुरम रोड तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों एवं मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों ने क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ सडक़ों किनारे उगी कांटेदार बबूल एवं झाडिय़ों की कटाई की। इधर नगर परिषद के नेहरू उद्यान में चल रहे शिविर के दौरान 69-ए की पत्रावलियों का मौके पर निस्तारण कर पट्टे जारी किए गए। इसके साथ ही कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के तहत 10 प्रकरण, 69-ए के 7 प्रकरण, भवन निर्माण स्वीकृति के 2, नामांतरण के 5 तथा जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्रों के 17 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
मरुधरा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए संगीत शिक्षक भूराराम
नागौर. विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर गत 20 जून को जोधपुर के रातानाडा में हुए मरुधरा गौरव सम्मान समारोह में नागौर जिले के हरिमा गांव निवासी शास्त्रीय संगीत शिक्षक भूराराम शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 11 विशिष्ट हस्तियों को सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रो. पवन कुमार शर्मा, मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्था अध्यक्ष स्वाति शर्मा आदि मौजूद थे।
नागौर. संगीत शिक्षक भूराराम शर्मा मरुधरा गौरव सम्मान ग्रहण करते हुए
फसल बीमा योजना में सुधार, खाद-डीजल की निर्बाध उपलब्धता और नए कृषि कनेक्शन जारी करने की मांग
नागौर. किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन को अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर को सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नए अनुबंध में बदलाव, खड़ी फसल नुकसान पर व्यक्तिगत क्लेम की व्यवस्था बहाल करने तथा खरीफ बुवाई के लिए पर्याप्त खाद और बिना मात्रात्मक प्रतिबंध डीजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष जसाराम चौधरी ने बताया कि वर्तमान में किसान खरीफ फसलों की बुवाई कर रहे हैं, लेकिन खाद, बीज और डीजल की समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे लागत बढ़ रही है, और बुवाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में राजस्व शिविरों में खेतों की तरमीम, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के आवासीय अधिकारों की सुरक्षा, एफपीओ गठन नीति को मंजूरी देने तथा सभी 33/11 केवी विद्युत स्टेशनों पर ऑटोमेटिक पावर कैपेसिटर स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर सिंह बिश्नोई, भूराराम हरडू, बाबूलाल धुंधवाल, मोहनराम लोयल, दीपाराम, घनश्याम फिडोदा, रामदेवराम, धन्नाराम धुंधवाल, दिनेश, बाबूलाल एवं राधेश्याम आदि मौजूद थे।
अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, प्रतिभागियों को दिए प्रमाण-पत्र
नागौर. मेरा युवा भारत एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वृद्धजन कल्याण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों, पौधारोपण एवं नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी कपिल सैन एवं उपनिदेशक नरेश बरोटिया ने युवाओं को समाज सेवा, वृद्धजन सम्मान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अनस खान, अरबी खान, पूजा मांझु, नीलोफर, रक्षा कुदन, अलशिफा एवं ललिता आदि ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं वृद्धजन सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन विस्तार और समाज को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
नागौर. विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा के नागौर आगमन पर स्थानीय इकाई की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा ब्राह्मण समाज को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा हुई। राजगढ़ (चूरू) से आए प्रतिनिधियों का भी माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान विप्र समाज से रामेश्वर सारस्वत, कृष्ण कुमार आसोपा, शुभम सिखवाल, शिवप्रसाद गौड़, बजरंगलाल शर्मा, पवन सारस्वत, श्याम सुंदर जोशी, प्रतीक पारीक, नवरतन , गौरव पारीक आदि मौजूद थे।
नागौर. विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते हुए स्थानीय इकाई के पदाधिकारी
सूफियाना रंग में रंगा दरगाह, छठी शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
नागौर. दरगाह हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी रहमतुल्लाह अलैह में छठी शरीफ का आयोजन अकीदत के साथ किया गया। इसमें जिले सहित दूर-दराज के गांवों एवं शहरों से पहुंचे जायरीन ने दरगाह में हाजिरी दी। छठी शरीफ के मौके पर हुए महफिल-ए-कव्वाली में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महफिल के दौरान फातिहा ख्वानी की। इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी की ओर से देसी घी का हलवा तबर्रुक के रूप में तकसीम किया गया। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर हाजी शमशेर खान ने बताया कि हर माह इस्लामी तारीख की छह तारीख को छठी शरीफ का आयोजन ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की याद में किया जाता है। हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी को ख्वाजा साहब का करीबी खलीफा माना जाता है, इसलिए नागौर में यह परंपरा विशेष श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। इस मौके पर, असलम मुलतानी, आरिफ गौरी, नदीम खान, इलियास गौरी, याकूब लदावत, निसार खान, षाहरूख खान, साकिर अंसारी, इम्तियाज अंसारी,गफार मुल्तानी आदि मौज्ूाद थे।
Published on:
22 Jun 2026 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
