5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

21 हजार राम नाम से भगवान श्रीराम का सुंदर चित्रण

- अब तक चार सौ से ज्यादा चित्र बना चुके-भगवान श्री राम का यह चित्र अयोध्या भेजा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
21 हजार राम नाम से भगवान श्रीराम का सुंदर चित्रण

रियांबड़ी. 21 हजार राम नाम से भगवान श्री राम का किया गया सुंदर चित्रण।

अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरा भारत राममय हो रहा है।नागौर जिले के रियांबड़ी निवासी शिक्षक विक्रमसिंह बडगूजर जो एक स्केच आर्टिस्ट है, उन्होंने अपनी कला से 21 हजार राम नाम से सुंदर आकर्षक मनमोहन भगवान श्रीराम का सुंदर चित्रण किया है। कस्बे में इस कला की खूब चर्चाएं हो रही है। गौरतलब है की स्केचर शिक्षक बडगूजर ने अब तक चार सौ से ज्यादा चित्र बना चुके हैं। 22 जनवरी को होने जा रहे महोत्सव में भगवान श्री राम का चित्र अयोध्या के लिए भेजा जाएगा।

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर को सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगे रोशनी भगवा ध्वज श्रीराम ध्वज फरिया, बैनर फूल मालाओं से सभी मार्केट व नगर के घरों में अति उत्साह से सजावट की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के मानसिंह परिहार ने बताया कि बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर प्रांगण में रविवार को सुबह सुंदरकांड पाठ दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन व शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन किए जाएंगे। सोमवार को सुंदरकांड मंडली की ओर से सुंदरकांड पाठ वह राम दरबार में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सभी मंदिरों को रंग बिरंगी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। मेला मैदान में ग्राम वासियों, व्यापार संघ एवं विभिन्न संगठनों की ओर से रविवार शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन रखा गया है। सोमवार को 11 बजे से श्री राम की शोभा यात्रा परंपरागत मार्गों से होते हुए बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।