31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जनता ने मानस बना लिया, प्रदेश में तीनों उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी’

नेता प्रतिपक्ष डूडी की प्रेस वार्ता, कार्यकर्ताओं से भी मिले, संगठन को मजबूत बनाने की बात कही

2 min read
Google source verification
political

confrence

मेड़ता सिटी.विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी रविवार को मेड़ता सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा को सभी मुद्दों पर घेरते हुए सरकार को पूरी तरह से नाकाम बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान डूडी ने कहा कि प्रदेश में अजमेर व अलवर में लोकसभा और मांडलगढ़ में विधानसभा उप चुनाव होने हैं। वहा की जनता ने पूरा मानस बना लिया है। जनता एकता व संगठन के साथ है और कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी। 4 साल में भाजपा के कुशासन में आम आदमी दु:खी हुआ है। सबसे ज्यादा दु:खी कोई है तो प्रदेश का किसान। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्जे की और फसल का उचित मूल्य न मिल पाना है। भाजपा ने किसान की कमर तोडऩे का काम ? किया है। कृषि औजारों पर सब्सिडी घटाई गई। जबकि कांग्रेस ने शुरू से ही किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया है। पार्टी की ओर से आगामी सीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर डूडी ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला आलाकमान ही तय करेंगे।

थर्मल पॉवर निजी हाथों में सौंप रही सरकार
भाजपा ने संकल्प पत्र में किसानों को 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी, लेकिन आज जनता व किसान बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में 11 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत है, हम साढ़े 12 हजार मेगावाट उत्पादन तक के थर्मल पावर बनाकर गए थे। आज सरकार उन थर्मल पॉवर को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है।

लोगों की भावनाओं को नहीं समझ रही सरकार
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलें पीपीपी मोड पर दी जा रही है। गांवों में स्कूलों के ताले लग रहे हैं। सरकार का कोई भी नुमाइंदा लोगों की भावनाओं को नहीं समझ रहा है। इन्होंने कहा हम 15 लाख नौकरियां देंगे। नौकरियां तो दूर की बात गांव-ढाणियों की करीब 27 हजार स्कूलें बंद कर 36 हजार विद्यार्थी मित्रों को हटा दिया। स्कूलों में टीचर नहीं है। शिक्षकों के 87 हजार पद 27 हजार स्कूल बंद करके हटा दिए।

घोटाले कर रही सरकार, कानून व्यवस्था चौपट
सरकार अपना दायित्व भूल गई है। सरकार भ्रष्टाचार में डूब जनता के पैसे पानी की तरह डकार रही है। 45 हजार करोड़ रुपए का माइनिंग घोटाला किया। गांवों में पीने का पानी नहीं है। सडक़ें टूटी हुई है। कानून व्यवस्था खराब है। आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने तीसरे मोर्चे की बात को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा दो ही पार्टियां है। तीसरे फ्रंट का कही कोई वजूद नहीं है।

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इस दौरान पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, रामचंद्र जारोड़ा, जिलाध्यक्ष रहे जगदीशनारायण शर्मा, पालिकाध्यक्ष रूस्तम प्रिंस, उपाध्यक्ष रामसुख मुंशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गौतम टाक, श्यामसुंदर सोमाणी, नंदकुमार अग्रवाल, सीताराम मेघवाल, लक्ष्मणराम कलरू, अनिल डांगा, बंशीलाल धांधलास, नंदाराम मेहरिया, शिव सिंह रासलियावास, सुरेंद्र बापेडिय़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिपक्ष नेता डूडी तथा पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का स्वागत किया।