11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीवरेज के पानी से नगर परिषद की सुधरेगी आर्थिक सेहत

नागौर. शहर के बालवा रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाला उपचारित पानी अब नगर परिषद की आय का नया जरिया बनेगा। एसटीपी से जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्लांट तक प्रतिदिन 12 लाख लीटर पानी पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। अनुबंध के अनुसार कंपनी इस पानी का उपयोग प्लांट में करेगी और नगर परिषद को तीन रुपए प्रति किलोलीटर की दर से भुगतान करेगी। इससे नगर परिषद को प्रतिदिन 3600 रुपए, माह में करीब 1.08 लाख रुपए और सालभर में करीब 13.14 लाख रुपए की आय होगी।
2 min read
Google source verification
Nagaur: Commissioner Govind Singh Bhinchar inspecting the processing of sewage water to be supplied to JSW at the STP plant located on Balwa Road.

Nagaur: Commissioner Govind Singh Bhinchar inspecting the processing of sewage water to be supplied to JSW at the STP plant located on Balwa Road.

तीन रुपए प्रति किलोलीटर की दर से होगा भुगतान, हर साल बढ़ेगी दर; टैंकरों पर निर्भरता खत्म कर पाइपलाइन से पहुंचेगा उपचारित पानी

नागौर. शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाला उपचारित पानी अब नगर परिषद के लिए आय का नया जरिया बनने जा रहा है। बालवा रोड स्थित एसटीपी से जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्लांट तक प्रतिदिन 12 लाख लीटर पानी पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। नगर परिषद और जेएसडब्ल्यू सीमेंट के बीच हुए अनुबंध के अनुसार कंपनी इस पानी का उपयोग अपने प्लांट में करेगी। एसटीपी से प्रतिदिन 12 लाख लीटर पानी की आपूर्ति पर नगर परिषद को तीन रुपए प्रति किलोलीटर की दर से भुगतान मिलेगा। 12 लाख लीटर पानी 1200 किलोलीटर के बराबर है। इसके अनुसार प्रतिदिन 3600 रुपए, एक माह में करीब 1 लाख 8 हजार रुपए और पूरे वर्ष में 13 लाख 14 हजार रुपए की आय नगर परिषद को प्राप्त होगी।
पांच प्रतिशत वृद्धि से मजबूत होगा राजस्व
अनुबंध के अनुसार पानी की दर में हर वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान रखा गया है। इससे नगर परिषद की आय लगातार बढ़ती जाएगी। सीवरेज व्यवस्था, सफाई और शहर के विकास कार्यों के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में यह आय मददगार साबित होगी। हालांकि अब तक जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी लिया जा रहा है, लेकिन प्रतिदिन इतनी बड़ी मात्रा में पानी टैंकरों से उठाना मुश्किल है। एसटीपी से पाइपलाइन के माध्यम से सीधे प्लांट तक पानी पहुंचने पर कंपनी को नियमित और पूरी मात्रा में पानी मिल सकेगा।
बालवा रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में कम होगी समस्या
एसटीपी के उपचारित पानी का उपयोग शुरू होने से सीवरेज पानी के निस्तारण की समस्या भी कम होगी। शहर में जमा होने वाले पानी और उससे जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। एसटीपी के पानी को प्लांट उपयोग के लिए देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से गत 7 अगस्त से एसटीपी के पानी की टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच पूरी होने के बाद प्रतिदिन 12 लाख लीटर उपचारित पानी प्लांट के उपयोग के लिए लिया जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का औद्योगिक उपयोग शुरू होने से नगर परिषद को दोहरा लाभ मिलेगा। एक ओर जहां सीवरेज पानी का बेहतर उपयोग होगा, वहीं दूसरी ओर हर साल लाखों रुपए की नियमित आय प्राप्त होगी। इससे शहर के विकास कार्यों और आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।

उपचारित पानी के उपयोग की प्रक्रिया का लिया जायजा
एसटीपी के पानी को सीमेंट प्लांट तक पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। कार्यवाहक आयुक्त एवं उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने तकनीकी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसटीपी से पानी के उपयोग, पाइपलाइन व्यवस्था और आगामी प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली गई। आयुक्त भींचर का कहना है कि
सीवरेज के पानी से होने वाली कमाई के आंकड़े पर एक नजर
प्रतिदिन : 3600 रुपए

एक माह : 1 लाख 8 हजार रुपए

एक साल : 13 लाख 14 हजार रुपए

हर साल : 5 प्रतिशत बढ़ेगी पानी की दर
क्या कहते हंै जिम्मेदार…….
नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि एसटीपी के उपचारित पानी का उपयोग औद्योगिक कार्यों में होने से नगर परिषद को आय प्राप्त होगी। इससे सीवरेज व्यवस्था के बेहतर संचालन के साथ शहर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
नागौर. बालवा रोड स्थित एसटीपी प्लांट में जेएसडब्ल्यू को दिए जाने वाली सीवरेज पानी की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए आयुक्त गोविंद सिंह भींचर