22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में नवाया शीश

तीन दिवसीय खाटू श्याम शीश महोत्सव सम्पन्न, आसपास गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेश्याम प्रभु का फूल, फल एवं मेवा से किया विशेष शृंगार

less than 1 minute read
Google source verification
 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में नवाया शीश

पादूकलां. मंदिर में कलश स्थापना को लेकर सिर पर कलश लिए हुए यजमान।

पादूकलां. (नागौर). कस्बे के खाटू श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल विकास समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को श्याम शीश स्थापना महोत्सव मनाया। पूर्व प्रधान मोतीराम बेड़ा, जिलाध्यक्ष मदनराम गोरा, प्रधान उगमादेवी गोरा सहित अन्य यजमानों ने मन्त्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी।

पंडित राजेन्द्र दाधीच के सानिध्य में विधि विधान से यज्ञ करवाया गया। श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर दाधीच व सचिव कैलाशचंद सोनी ने बताया कि रास मंडी महंत नारायण नाथ महाराज, रानाबाई मंदिर के महंत पांचाराम महाराज, जोगेश्वर धाम के महंत पर्वत नाथ महाराज सहित अन्य संतों के सानिध्य में शिखर, कलश व ध्वज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर स्थापित किया। श्याम प्रभु का फूल, फल एवं मेवा से विशेष शृंगार किया। श्रद्धालु श्याम प्रभु के रंग में डूबते चले गए। मुख्य यजमान पूर्व प्रधान मोतीराम बेड़ा ने श्याम बाबा की सेवा में छप्पन भोग लगाया। भाजपा किसान मोर्चा नागौर शहर जिलाध्यक्ष मदनराम गोरा ने श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित श्याम शीश महोत्सव में पहुंचकर शीश नवाया और देश प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम समाप्ति पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आसपास गांवों के सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
संयोजक विनोद हटीला, उपाध्यक्ष घनश्याम जांगिड़, गौशाला अध्यक्ष पवन कुमार सांड, सरपंच रामप्यारी देवी, चेनाराम बेड़ा, शिवजीराम फडौदा सहित श्याम मित्र मंडल, रामायण मंडल, युवा गो सेवा संगठन, वीर तेजा मंडल, चारभुजा महिला मित्र मंडल का विशेष योगदान रहा।