12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…फूलों की बारिश के साथ भजनों की बहती धारा में थिरके श्रद्धालू

पुष्टिकर समाज की ओर से पुष्टिमार्गिय मण्डली का आयोजन

3 min read
Google source verification
Nagaur news

Devotees danced in the flowing stream of bhajans along with the rain of flowers

नागौर. पुष्टिकर समाज महिला मंडल, पुष्टिकर पंचायत एवं स्थानीय पुष्टिकर पंचायत की ओर से पंचायत भवन में पुष्टिमार्गिय मण्डली का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर फूलों की होली खेलने के साथ ही एक-दूसरे को गुलाल के रंग लगाए गए। कार्यक्रम में एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में म्हारे रधुनाथ जी रे,घर -घर बाट रहे बंधाई, सखिया मंगल गाई,नवरी नवरी नौबत बाजे रे ,बाजरे रे झाझिरीया, म्हाने प्यारी लागे रे, माँ इण कान्हा री बंशी,तीर जमुना जी री आजा,मोहे रंग ङालियो नन्द लाल,मै सो रही सपना में, श्याम धणी रंग बरसावे,गोकुल की काकंङ मे कानो धेनू चरावें रे,मैं सो रही सपना मे,श्याम रंग ङारियो,ग्वाल बरसाणे वाली के हिल मिल खेलो फाग,तेरी छवि अनमोल रसिया,होरी खेलो रसियो,खेलण पधारो नंद पधारो, नंद गाँव को लालो आयो,ओ तो रंग बरसाणे,आ काहे की होली कानूङा, रंग बरसाती सहेलियां दोङी आवै,आवै खेलण न होली री रसियो कानो जी,खेलो नी खेलो मो संग होली खेलो नंद लाल, रंग मत ङाले साँवरिया म्हारो गुजर मारे रे,बजती बगङी गले बाधे रे कानो रे,म्हारो बिगङ गयौ सिणगार रसिया होली में,आज ब्रज में होली रे रसिया,रंग मत ङारै रै,कान्हो आयो बनै घेरो,बगङी घङवा दे हीरा री,आ जाये जो म्हारी मण्ङली में साँवरा होरी का गायन किया गया। इसमें विजय लक्ष्मी व्यास,कृष्णा,शारदा, बंसती बाई,राहुल,हरीश व्यास,राहुल जोशी, सोमदत बोहरा,कुशाल बोहरा,मोहित पुरोहित,अनुपमा बोहरा,इन्द्रा सोनी,सुधा व्यास,श्यामा पुरोहित, सीमा पुरोहित,कमला व्यास,मीना सोनी,सपना पारीक, प्रीतिपुरोहित,रंजना मूथा,नंदीश्वर व्यास,उर्वशी जोशी,साधना व्यास,सरोज व्यास,तनुजा व्यास,शशिकला जोशी,माधवी पुरोहित,संतोष जोशी,सुमन व्यास, ललिता व्यास,नीलम पुरोहित,उमा व्यास,सिद्धेश्वरी व्यास,प्रिशा व्यास,ईशा व्यास,कृष्णा जोशी,ममता जोशी,ममता कल्ला,अंबिका बोङा,किरण व्यास,रानी मुथा, व्यास,वीरेन्द्र पुरोहित,अनिकेत पुरोहित, उज्जवल व्यास, जगदीश बोहरा, कमल व्यास,जुगल जोशी, राजेश मूथा,नारायण पुरोहित,शिवशंकर व्यास,रूप नारायण पुरोहित,प्रशान्त पुरोहित,अजय व्यास आदि मौजूद थीं
हाथी पर सवार निकला बाल मुमुक्षु का वर्षीदान वरघोड़ा तो बरसे फूल, गूंजे भजन
-बाल मुमुक्षु के वरघोड़ा के साथ स्वागत में उमड़ा जैन समाज, श्रावक-श्राविकाएं थिरकी
नागौर. बाल मुमुक्षु हार्दिक समदडिय़ा का रविवार को वर्षीदान वरघोड़ा निकला। तपागच्छ उपाश्रय से हाथी पर सवार बैंड बाजे के साथ बाल मुमुक्षु के निकले वरघोड़ा पर फूलों की बारिश होती रही। चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। हर कोई बाल मुमुक्षु को देखने के लिए व्यग्र नजर आया। इस दौरान यह वरघोड़ा गांधीवाड़ी, माही दरवाजा, डागावाड़ी, लोढ़ा का चौक, कांच का मंदिर, मच्छियो का चौक, बंशीवाला मंदिर, लोहियो के चौक होते, वापस माहि दरवाजा होतें हुए हुए बारला मंदिर पहुंचा। रास्ते में जैन समाज के श्रद्धालु विभिन्न वस्तुओं का वर्षीदान करते चल रहे थे। इसमें भगवान आदिनाथ की सवारी भी चल रही थी। श्रद्धालुओं की ओर से की गई फूलों की बारिश से वर्षीदान वरघोड़ा निकलने वाले रास्तों पर फूलों की चादर बिछी रही। बारला मंदिर में जैन संत मोक्षानंद ने धार्मिकता की अध्यात्मिक व्याख्या करने के साथ ही इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने बाल मुमुक्षु हार्दिक को अभिनंदन पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किया।
प्रभु की भक्ति बढकऱ है
बाल मुमुक्षु हार्दिक समदडिय़ा 28 अप्रैल को जैन तीर्थ पालीतना में दीक्षा ग्रहण करेंगे। इस पर हार्दिक का पूरा भी आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस मौके पर हुई बातचीत में बाल मुमुक्षु हार्दिक की मां प्रियंका व पिता विकास समदडिय़ा कहते हैं कि प्रभु की भक्ति सबसे श्रेष्ठ है। यह हमारा सौभाग्य है कि हार्दिक ने अध्यात्म के पथ पर चलने का फैसला लिया। आचार्य गुरु अरविंद सागर ज्योतिषाचार्य की प्रेरणा से उनसे दीक्षा ग्रहण करेंगे। दादा धनरूपमल समदडिय़ा व दादी कांतादेवी ने कहा कि वैराग्य पथ की कठिन पर चला है। इसकी उनको काफी प्रसन्ना है। इस दौरान पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा व पार्षद नवरतन बोथरा,पदमचंद तोलावत, स्वेदश बांठिया,विमल समदडिया, सुरेश चौधरी,महावीर बांठिया, विमलेश बोथरा, कपिल तोलावत, प्रदीप डागा,अनिल समदडिया, प्रवीण बांठिया, पार्षद हरिराम जाखड़ आदि मौजूद थे।