
Dishes offered with Vedic chanting
नागौर. तुलसी चौक में शुक्रवार को गणेश बाल संघ की ओर से श्री गणेश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणपति को विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अर्पित किया गया। भगवान गणेश का विविध रंगीय फूलों से भव्य शृंगार किया गया था। शाम को छह बजे हुई महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रात्रि में हुए जागरण में एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान अध्यक्ष शांतिलाल गोयल, मुरलीमनोहर लोहिया, दुर्गाशंकर बजाज, संतोष जोशी आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। इसी तरह सर्वेश्वर महादेव मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान को विविध प्रकार के व्यंजनों को चढ़ाया गया।
हम तो इमानदार उम्मीदवार को देंगे वोट
मेरा पहला वोट तो इमानदार उम्मीदवार को जाएगा। वोट देते समय इसको ध्यान में रखा जाएगा कि वह जनता के प्रति इमानदार है कि नहीं।
दीपिका टाक, अतूसर-ताऊसर
उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए कि वह शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र का विकास वास्तव में कराए। ऐसे उम्मीदवार को मेरा पहला वोट जाएगा।
अभिषेक सारडा, बाहेतियों की गली
उम्मीदवार जीतने के बाद भी जनता के बीच समस्याओं के समाधान और विकास के लिए उपस्थित रहे। पहली बार वोट देते समय इसका ध्यान रखूंगा।
रीतेश कच्छावा, नया दरवाजा
पहली बार मतदाता बनने पर उत्साह तो है, लेकिन यह पहला वोट काफी सोच-समझकर ही दूंगा। उम्मीदवार विकास के प्रति समर्पित होना चाहिए।
आशीष सारडा, बाहेतियों की गली
Published on:
17 Nov 2023 09:41 pm
