3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने की विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच, दी दवाइयां

राजस्थान पत्रिका के नागौर संस्करण का 16वां स्थापना दिवस, सात दिन तक होंगे वि​भिन्न कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
medical camp

नागौर. राजस्थान पत्रिका नागौर संस्करण के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के संत बलरामदास शास्त्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या-2 में पत्रिका की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जेएलएन राजकीय चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. सहदेव चौधरी तथा नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश जाखड़ ने विद्यार्थियों की जांच कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बीमार बच्चों को मौके पर ही दवाइयां दी। बच्चों के लिए दवाइयां श्री साईं सेवा समिति के अध्यक्ष परमाराम जाखड़ ने उपलब्ध करवाई। संस्था प्रधान धर्मपाल डोगीवाल ने बताया कि दोनों चिकित्सकों ने विद्यालय के 150 से अधिक बच्चों की जांच कर उन्हें परामर्श व दवाइयां दी। बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने व मिड डे मील के तहत मिलने वाले दूध को नियमित पीने की सलाह दी।

पत्रिका के प्रयासों की सराहना

संस्था प्रधान डोगीवाल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ नाडी-तालाबों की खुदाई के लिए श्रमदान, पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसके साथ मेडिकल कैम्प, कॅरियर सेमीनार आदि का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने चिकित्सा शिविर के लिए विद्यालय का चयन करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस शिविर से बच्चों को काफी राहत मिली है। विद्यालय में कई जरूरतमंद एवं गरीब तबके के बच्चे अध्ययन करते हैं, जिनके लिए सामान्य बीमारी में अस्पताल जाना संभव नहीं है। ऐसे बच्चों को विद्यालय में न केवल विशेषज्ञों चिकित्सकों का परामर्श मिला, नि:शुल्क दवाइयां भी मिल गई।

रविवार को मेला मैदान में करेंगे श्रमदान

पत्रिका के नागौर संस्करण के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पशु मेला मैदान में गत वर्ष पत्रिका की ओर से लगाए गए पौधों को पानी देने के साथ निराई-गुड़ाई का कार्य किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण प्रेमियों की ओर से पौधरोपण भी किया जाएगा। श्रमदान कार्यक्रम में शहर के सामाजिक संगठनों के साथ स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्रावासों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

Story Loader