16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग

मेड़ता रोड। कस्बे के नागौर मार्ग स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में रविवार रात को अचानक आग लगने से करीब छह लाख का सामान जलकर राख हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

babulal tak

•

Jun 20, 2017

एक कॉम्पलेक्स में स्थित सदीक लुहार की दुकान में रविवार की रात करीब साढे नौ बजे अचानक शॉट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखे कूलर, पंखे व इलेक्ट्रोनिक्स का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल रामलाल राजपुरोहित पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।