4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…गजाननं भूतगणाधि सेवितं-नमामी विध्नेश्वर पादपंकजम

Nagaur. गणपति के अर्चन से होता है विध्नों का नाश शहर में गणपति महोत्सव की मची धूम

less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur news

Gajananam Bhootganadhi Sevatam-Namami Vidhneshwar Padapankajam

नागौर. गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए गणपति महोत्सव की शहर में धूम मची हुई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजित किए गए गणपति की अर्चना करने के साथ ही प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से वातावरण गणपति के रंग में रंगा हुआ नजर आने लगा है। इसी क्रम में शहर के नया दरवाजा स्थित माली समाज भवन के पास गणपति महोत्सव गुरुवार को भी मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति का विधिपूर्वक अर्चन किया। इस मौके पर श्रवण शर्मा महाराज ने प्रवचन करते हुए श्रद्धालुओं को गणपति के जन्म के साथ इनके विभिन्न अवतारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अर्चन से पूर्व इनका पूजन बहुत जरूरी होता है, नहीं तो फिर पूजा सफल नहीं होती है। गणपति की अर्चना से समस्त के प्रकार के विध्नों का नाश होता है। उन्होंने वक्रतुंड अवतार भगवान गणेश ने वक्रतुंड अवतार मत्सरासुर नामक राक्षस का वध करने के लिए लिया था। गणपति के एकदंत अवतार, महोदर अवतार, विकट अवतार, गजानन अवतार, लंबोदर अवतार, विघ्नराज अवतार एवं धूम्रवर्ण अवतार का वर्णन करने के साथ ही इसकी विस्तृत व्याख्या भी की। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड में चल रहे गणपति महोत्सव में गुरुवार को बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने चम्मच रेस में शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों को गणपति महोत्सव की महत्ता भी समझाई।