12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…जनता की वाहवाही लूटने की होड़ में राज्य सरकार इनको भूल गई…

Nagaur. प्रदेश के 12 हजार रोडवेज कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से बिगड़ी हालत

2 min read
Google source verification
Nagaur news

In the race of looting the applause of the people, the state government has forgotten them

नागौर. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन व पेंशन समय नहीं मिल पा रहे। प्रदेश के करीब 12 हजार कर्मचारियों का वेतन व पेंशन के पेटे करीब 94 करोड़ का बकाया है। कर्मचारियों का कहना है कि गुरुवार को बकीद भी है। वेतन के अभाव में कुर्बानी का पर्व केसे मनाया जाएगा।
बसों के संचालन से रोडवेज को करोड़ों की कमाई कराने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन का टोटा पड़ गया है। प्रदेश में कुल 52 डिपो हैं। एक भी डिपो के कर्मचारियों को विभाग की ओर से गत माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। अकेले नागौर का ही प्रतिमाह कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन एक करोड़ 16 लाख होता है। दो दिन बाद वेतन का बकाया दो माह का हो जाएगा। इसकी वजह से स्थिति विकट होने लगी है।
सिंधी कैप कार्यक्रम से एक दिन पूर्व मिला था वेतन
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि हर माह करोड़ों की कमाई आगार के चालक एवं परिचालक आदि विभाग को देते हैं। रखरखाव का खर्च व्यय करने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन दिया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर कमाई का पैसा तो अनुबंधित वाहनों के पेटे भुगतान कर दिया जाता है। राज्य सरकार भी यथासमय निर्धारित अनुदान राशि जारी नहीं करती है। इसकी वजह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाता है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी रोडवेज कर्मचारियों का बकाया वेतन सिंधी कैंप में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले ही दिया गया था। इसके बाद फिर से वही स्थिति हो गई।
कर्मचारियों के आंकड़े पर एक नजर...
एक नजर इस पर भी
अधिकारी वर्ग 1364
निरीक्षक वर्ग 73
परिचालक वर्ग 4798
चालक वर्ग 4873
तकनीकी वर्ग 1417

यह हो रही असुविधा
वेतन के अभाव में घर के मासिक खर्च का न केवल पूरा बजट गड़बड़ा गया है, बल्कि बच्चों की स्कूल फीस तक कर्मचारी नहीं दे पा रहे। जबकि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था कि आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को एडवांस दिया जाएगा। यहां एडवांस देना तो दूर है, बल्कि वेतन तक के लाले पड़ गए हैं।
विशेष:

-बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं दे पा रहे कर्मचारी
. गत माह का नहीं मिला है वेतन
. वेतन के अभाव में घर का बिगड़ा बजट
.मासिक खर्च के लिए साहुकारों की लेनी पड़ रही शरण
-कर्मचारियों का राज्य सरकार की बेपरवाही से भडक़ा असंतोष

कमचारी नेता बोले...
कर्मचारियों को वर्तमान में मई माह का वेतन एवम् पेंशन अभी तक नही दिया गया है । दो दिन बाद जून माह का वेतन भी बकाया हो जाएगा। वेतन नहीं आने से बच्चो का स्कूल में एडमिशन करवाने और फीस जमा करवाने में समस्या हो रही है । हालांकि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है की कर्मचारियों को आवश्यकता होने पर एडवांस में वेतन दिया जाएगा। लेकिन यहां तो वेतन ही नहीं मिल रहा तो फिर एडवांस कैसे मिल सकता है।
सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश महामंत्री,राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन

इनका कहना है...
पिछले माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। एक जुलाई को दो माह हो जाएगा।
देवशयनी एकादशी
राजेश फिड़ौदा, मुख्य प्रबन्धक रोडवेज नागौर