4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला संरक्षण एवं कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Nagaur. महिला साथिनों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारीसाथिनो के हुए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सा, कानूनी सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
Information given about women's protection and legal rights

Nagaur. The staging officer addressing the training camp of women companions

नागौर. जिले के आठ ब्लॉक की दो सौ साथिनों के दो दिन तक चले आवासीय प्रशिक्षण में सरकारी योजनाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां दी गई। गत २१ फरवरी को शुरू हुए शिविर का समापन मंगलवार को समापन हुआ। शिविर में महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी राकेश सिरोही ने महिला संरक्षण की योजना, महिला हिंसा इत्यादि पर कई जानकारियां दी। गया। आईसीडीएस उपनिदेशक चोयल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालित समस्त योजनाओं के बारे में साथिनों को अवगत कराया। महिला अधिकारिता उपनिदेशक जितेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण के प्रथम दिन किशोरियों एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।प्रशिक्षण में यूनिसेफ एक्शन एड के जोनल कोऑर्डिनेटर सुगन मेहता द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर चर्चा की गई । जिले में बाल विवाह रोकथाम पर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। सखी केंद्र की अधीक्षक शिल्पा आडवाणी ने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं अस्थाई आवास, पुलिस सहायता, चिकित्सा व्यवस्था, कानूनी सहायता इत्यादि के बारे में साथिनों के साथ बात की, और क्षेत्र में हिंसा से पीडि़त महिलाओं को सखी केंद्र के माध्यम से जोडऩे पर बल दिया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वंदना चौधरी ने महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर साथिनों के साथ संवाद कर स्वच्छता संबंधित सावधानियां रखने पर बल दिया। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में पुलिस विभाग से विमला ने महिलाओं के लिए विभाग की ओर से दिए जाने वाला संरक्षण पर साथिनो के साथ चर्चा की। इसके पूर्व शिविर का गत २१ फरवरी को आईसीडीएस उपनिदेशक सिकराराम चोयल एवं महिला अधिकारिता के उपनिदेशक जितेन्द्र शर्मा और नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी सुरमयी ने शुभारंभ किया। इसमें सुपरवाइजर सुमन बेड़ा ,उर्मिला भाकर ,परसाराम, नरेश आदि मौजूद थे।