13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओरण में 18 मोर मृत मिले, 5 की हालत गंभीर

ढाकोलाई नाडी ओरण में 18 मोर मृत अवस्था में मिले। वहीं 5 गंभीर हालत में थे। प्रथम दृष्टया जहरीला दाना खाने से मौत की जानकारी सामने आई

less than 1 minute read
Google source verification

???? ??????:- ???? 2904 ????? ????? ????. ??? ????? ?? ??????????? ?? ???????? ???? ?????????

मेड़ता क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय रैंज के बडायली गांव में सोमवार को ढाकोलाई नाडी ओरण में 18 मोर मृत अवस्था में मिले। वहीं 5 गंभीर हालत में थे। प्रथम दृष्टया जहरीला दाना खाने से मौत की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बेहोश मोरों का पशु चिकित्सालय में उपचार करवाया। वहीं मृत मोरों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

रेस्क्यू सेंटर लाया गया

वन विभाग को सूचना मिली कि बडायली गांव में बड़ी संख्या में मोर तड़प रहे हैं, इनमें से कुछ मर गए हैं। वनरक्षक चेनाराम खोजा टीम के साथ पहुंचे तो मौके पर 18 मोर मृत मिले। वहीं बेहोशी की हालात में मिले पांचों मोर को वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर लाया गया।

रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा

बडायली गांव से वन विभाग को सूचना मिली कि काफी संख्या में मोर यहां तड़प रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम को 18 मोर मृत व 5 अचेत अवस्था में मिले। मृत मोरों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बेहोश मोरों का इलाज जारी है, इनमें भी 2 की हालात नाजुक है।

-ममता जांगिड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मेड़ता सिटी