
नावां के ग्राम पांचोता से भगवानपुरा जाने वाला मार्ग पर पसरी हुई मिट्टी।
नावां शहर. प्रशासन की उपेक्षा ग्रामीणों पर किस कदर भारी पड़ती है, इसका आभास ग्राम पांचोता से भगवानपुरा जाने वाले मार्ग से होता है। इस मार्ग पर वाहनों की आजावाही होने के बाद भी केवल पहाड़ी का झिकरा डाला हुआ है। विधायक को बार बार अवगत करवाने के बाद भी इस मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मार्ग में सडक़ निर्माण करवाने से लोगों की कम से कम सात किलोमीटर की यात्रा कम होगी। ग्राम पांचोता से भगवानपुरा का मार्ग लगभग साढे तीन किलोमीटर है, लेकिन इस मार्ग में सडक़ निर्माण नहीं होने के चलते ग्रामीणों को लगभग दस किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ रही है। इस मार्ग से वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। इस सडक़ की बदहाल स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सडक़ का अस्तित्व ही नजर नहीं आ रहा है।
ग्राम पांचोता क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर सडक़ बनवाने के लिए सरपंच व विधायक विजयसिंह चौधरी को भी अवगत करवाया गया। हालत जस के तस है। आपातकालीन स्थिति में यह मार्ग बड़ा अवरोध बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का मुद्दा कई बार ग्राम सभा व जनसुनवाई में भी उठाया गया लेकिन समाधान किसी से भी नहीं हुआ। ग्राम पांचोता से भगवानपुरा तक जाने वाले मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक कंकड़ व पत्थरों से वाहन स्लिप हो जाने के कारण गिरकर चोटिल हो रहे है। ऐसा आए दिन हो रहा है। यह ग्राम पंाचोता सहित अन्य ग्राम व ढाणियों को भगवानपुरा से जोडऩे का प्रमुख सडक़ मार्ग है।
संजय शर्मा बने जिलाध्यक्ष
लाडनूं. साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था समन्वय की प्रदेशाध्यक्ष ममता शर्मा ने लाडनूं निवासी संजय शर्माको नागौर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पुर्णेन्दू कुमार सिंह के निर्देश पर की है। उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश भी दिए हैं।
Published on:
07 Jan 2018 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
