3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योति मिर्धा ने बेनीवाल को चुनावी मैदान में ललकारा, कहा-वही घोड़े वही मैदान, वापस आ जाओ

Jyoti Mirdha challenges Hanuman Beniwal : हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने नागौर के सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को चुनावी मैदान में चुनौती दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jyoti Mirdha challenges Hanuman Beniwal.jpg

Rajasthan Assembly Polls

Jyoti Mirdha challenges Hanuman Beniwal : हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने नागौर के सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को चुनावी मैदान में चुनौती दी है।

ज्योति मिर्धा ने कहा कि बेनीवाल ने उन्हें और उनके परिवार को विचारधाराहीन बताया है, लेकिन उन्होंने खुद ही कई पार्टियां बदली हैं। उन्होंने कहा कि बेनीवाल के पिता रामदेव बेनीवाल ने कांग्रेस, लोकदल, जनता दल और भाजपा में चुनाव लड़ा था। वहीं, हनुमान बेनीवाल ने इनेलो, भाजपा और निर्दलीय के टिकट पर चुनाव लड़ा है।

मिर्धा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था और इसलिए उन्हें चुनाव में जीत मिली थी। अगर वह अकेले चुनाव लड़ते तो उन्हें हार का सामना करना पड़ता।

बेनीवाल ने अभी तक मिर्धा की चुनौती पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

मिर्धा और बेनीवाल की इस चुनौती के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस बार का लोकसभा चुनाव इन दोनों के बीच ही हो सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि भाजपा ज्योति मिर्धा को लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, हनुमान बेनीवाल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया है और वह अकेले चुनाव लड़ सकते हैं या फिर कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं।

अगर कांग्रेस हनुमान बेनीवाल से गठबंधन नहीं करती है और अपना प्रत्याशी चुनाव में उतरती है तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा।

Story Loader