
mertacity news
मेड़ता सिटी. सार्वजनिक उद्यान के पास से होकर के विष्णुसागर सरोवर की ओर जाने वाले मार्ग पर विभाग द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति के दौरान भारी वाहन गुजरने से एक 8 इंच की लाइन में रिसाव आ गया। जिससे हजारों गेलन पानी व्यर्थ बहा। नागरिकों की सूचना पर विभाग के कार्मिकों ने आपूर्ति बंद करवाई।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता मदनलाल सेवदा ने बताया कि पब्लिक पार्क के पास से होकर विष्णुसागर होते हुए कादरी कॉलोनी, संगम विहार की ओर जाने वाले एक पाइप लाइन के उपर से जलापूर्ति के दौरान भारी वाहन के गुजरने से उसमें रिसाव आ गया। आपूर्ति के दौरान पाइप लाइन फूटने की सूचना मोहल्ला निवासी सीमा पारीक सहित गृहणियों ने जलदाय विभाग को दूरभाष पर दी। जिस पर कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइन बंद करवाकर रिसाव दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू की। रिसाव निकाले जाने का कार्य गुरुवार दोपहर बाद पूरा हुआ। जिसके चलते गांधी चौक, कादरी कॉलोनी, मुनि आश्रम क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रही।
Published on:
19 Sept 2019 07:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
