27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 लीलण म्हारी तेजोजी सिणगारे, धोल्या रो जायो सासरिये जावे….

कुचेरा (नागौर). किसानों के आराध्य लोकदेवता तेजाजी के रंग में रंगे क्षेत्र के गाजू गांव से खरनाल के लिए गुरुवार को पैदल यात्रा संघ रवाना हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
nagaur nagaur news

खरनाल के लिए रवाना हुआ पैदल संघ।

-तेजाजी के जयकारों के साथ पैदल संघ खरनाल रवाना

कुचेरा. लीलण म्हारी तेजोजी सिणगारे, धोल्या रो जायो सासरिये जावे....... लोकदेवता वीर तेजाजी के भजनों पर थिरकते युवा, गगनभेदी जयकारों की गूंज के साथ झूमते बुजुर्ग, मंगल गीत गाती महिलाएं और जयकारे लगाते झूमते नाचते बच्चे....। किसानों के आराध्य लोकदेवता तेजाजी के रंग में रंगे क्षेत्र के गाजू गांव से खरनाल के लिए गुरुवार को पैदल यात्रा संघ रवाना हुआ। 

रंग बिरंगे छाते बने आकर्षण  

संघ में शामिल सभी पैदल यात्री परम्परागत किसानी पोशाक सफेद धोती- कुर्ता, मारवाड़ी साफे व पांवों में मौजड़ी पहने हुए थे। यात्रियों के हाथों में घूमते रंग बिरंगे छाते मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। पैदल यात्रा संघ का गांव में जगह- जगह पुष्पवर्षा कर, साफे व मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। 

आज करेंगे दर्शन 

पैदल यात्रा संघ शुक्रवार को खरनाल पहुंचकर लोकदेवता तेजाजी महाराज के दर्शन करेगा। संघ में पैदल यात्रियों के साथ दर्जनों बाइक सवार भी खरनाल के लिए रवाना हुए। 

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग