
नागौर के गोटन रुपए लेकर बेटी की शादी एक युवक से कराने और पन्द्रह दिन बाद 2 लाख रुपए और आभूषण लेकर दुल्हन के गायब होने पर पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इंदावड़ निवासी किशोर चौधरी ने रिपोर्ट देकर बताया कि गत 30 जनवरी को गोटन निवासी महिला मीनू उसके घर आई थी। उसने मां से कहा किसी लड़के की शादी करनी है तो उसकी पुत्री कोमल की शादी वह उसके साथ कर सकती है। इस दौरान मां ने कहा उसके बेटे किशोर की शादी करनी है, तब मीनू ने कहा उसे रुपए की जरुरत है , आप 5 लाख रुपए दे दो तो परिवार वालों ने व्यवस्था कर उसे 5 लाख रुपए दे दिए। महिला ने कहा कि आप 4 फरवरी को पुष्कर आ जाना वहां शादी कर देंगे। किशोर ने बताया कि बाद में वह और उसके परिवार वाले पुष्कर पहुंचे वहां पर कुछ और लोग भी थे। वहां फिर 5 लाख रुपए मांग करने पर उन्हें दिए।
इसके बाद माला पहना कर उसकी और कोमल की शादी कराई गई। शादी के बाद वह कोमल को लेकर इंदावड़ आ गए। करीब पन्द्रह दिन बाद कोमल ने कहा उनसकी मां की तबीयत खराब है वह गोटन जा रही है। उसके गोटन आने के बाद जब मां ने अपना बक्सा संभाला तो उसमें रखे दो लाख रुपए और आभूषण गायब थे। युवती और उसकी मां ने रुपए और आभूषण हड़पने की नीयत से उससे धोखाधड़ी से शादी कर 12 लाख रुपए और आभूषण हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Published on:
30 Nov 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
