28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडहर में युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला युवक, लोगों कर दिया ऐसा बुरा हाल

युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 21 May 2018, 10:11 AM IST

crime

25 फरवरी से लापता 8 वर्षीय बच्चे नैतिक के केस में पुलिस द्वारा आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट में क्या निकला? जानें इस खबर से

नागौर। नागौर शहर स्थित एक प्राचीन दुर्ग के पास खंडहर भवन में रविवार दोपहर पौने 2 बजे करीब एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिले युवक की लोगों ने धुनाई कर दी। गुस्साएं लोगों ने खंडहर के पास पड़ी एक बाइक भी जला दी।

जानकारी अनुसार शहर के एक प्राचीन दुर्ग के पास खंडहर भवन में कुछ लोगों को एक युवती और युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इस पर लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। खंडहर भवन के पास पड़ी एक बाइक भी जला दी।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

थाने के एसआई भंवरलाल ने बताया कि दोपहर सवा दो बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुंडल के पास एक युवक-युवती संदिग्ध अवस्था में मिले हैं और कुछ लोगों ने युवक को घेर रखा है। सूचना के बाद हम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और युवक खालीद पुत्र आबिद, निवासी रजा डेयरी के पास मेड़ता सिटी को उपचार के लिए मेड़ता के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर बाइक जली हुई थी, जिसे भी थाने पहुंचाया गया। देर शाम तक इस संदर्भ में किसी भी पक्ष की ओर से कार्रवाई के लिए रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।