
नागौर. गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निदे्रश दिए। बैठक के दौरान जलदाय परियोजना के अधिशासी अभियंता गोविंद प्रसाद ने श्रीबालाजी क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन के जरिए सप्लाई किए जाने का मामला उठाया। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने पुलिस थाना श्रीबालाजी से आवश्यक जाब्ता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। ताकि अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सके। उपखण्ड अधिकारी भींचर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करें, ताकि आमजन को पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फील्ड विजिट बढ़ाने, जीएसएस की स्थिति जांचने तथा झूलते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। उपखण्ड अधिकारी भींचर ने निर्देशित किया कि सभी विभाग पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इस दौरान जलदाय विभाग परियोजना शाखा के अधिशासी अभियंता गोविंद प्रसाद, जलदाय विभाग जायल के पीआईयू प्रथम के अधिशासी अभियंता जसवंत भांभू, जलदाय विभाग ग्रामीण के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, जलदाय के सहायक अभियंता हरगोविंद मीना, जलदाय के सहायक अभियंता सत्यनारायण बरोड़, डिस्कॉम के शहर क्षेत्र के सहायक अभियंता कैलाश जैन, ग्रामीण नागौर के डिस्कॉम के सहायक अभियंता कैलाश भाकर आदि मौजूद थे।
Published on:
18 Mar 2026 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
