29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagaur News : मातम वाले घर में दौड़ा कूलर का करंट, एक महिला की मौत, 9 झुलसे

Rajasthan News : नागौर में डेगाना शहर के झगड़वास क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में एक घर में व्यक्ति की मौत पर विलाप कर रही महिलाओं के कूलर का करंट लगने से 9 महिलाएं घायल हो गई। एक गम्भीर घायल महिला की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
degana police

Nagaur News : डेगाना शहर के झगड़वास क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में एक घर में व्यक्ति की मौत पर विलाप कर रही महिलाओं के कूलर का करंट लगने से 9 महिलाएं घायल हो गई। एक गम्भीर घायल महिला की मौत हो गई। घटना दोपहर दो बजे की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को झगड़वास निवासी हस्तीराम राव (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर में परिजन व गांव के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गए हुए थे। पीछे से महिलाएं घर में बैठी थी। वहां लगे कूलर में अचानक करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर 9 महिलाएं घायल हो गई। हादसा होते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं में चीख पुकार मच गई।

इसी बीच महिलाओं ने अंतिम संस्कार में गए परिजनों को फोन कर सूचना दी। वहां से लोग तत्काल घर पहुंचे। घायल महिलाओं को वाहनों से राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया। डॉ. जगदंबेसिंह राठौड़ ने टीम के साथ तुरंत घायलों को संभाला और उपचार शुरू किया। गंभीर घायल मृतक की भतीजी पूजा राव (35) पत्नी सुरेशराव को चिकित्सक ने मशीन से झटके लगाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

वह जोधपुर जिले के मेहलाणा गांव स्थित अपने ससुराल से चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। पूजा राव के नन्हे बच्चे है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। हादसे की सूचना पाकर डेगाना शहर और आसपास के क्षेत्र से लोग अस्पताल पहुंच गए। बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण, डॉ. जगदंबेसिंह राठौड़, डॉ. राजेश बारूपाल सहित अन्य चिकित्सकों ने घायलों को संभाला। सीआई बद्रीप्रसाद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी जुटाई।

यह महिलाएं करंट से गंभीर झुलसी

करंट लगने से झगड़वास निवासी सुमन राव (35) पत्नी शक्ति राव , विष्णु देवी (28) पत्नी प्रेम राव निवासी मलाना, बावड़ी जोधपुर, पुष्पा देवी पत्नी मुरली राव निवासी झगड़वास, लीला देवी (40) निवासी भैरूंदा, संगीता देवी (26) पत्नी विष्णु निवासी बावड़ी, जोधपुर, गुड्डी देवी (25) पत्नी दयालराम निवासी झगड़वास सहित करीब नौ महिलाएं घायल हुई। इनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विधायक किलक पहुंचे अस्पताल

जानकारी मिलते ही विधायक अजयसिंह किलक अस्पताल पहुंचे और घायल महिलाओं की कुशलक्षेम पूछी। बीसीएमओ को मृतका के परिजनों को सरकार की ओर से आयुष्मान भारत बीमा योजना से सहायता दिलवाने व गंभीर घायलों की मदद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य डॉ. हनुमान जाजुंदा, भंवरलाल धोजक, सरपंच नेमाराम गोदारा, प्रतिपक्ष नेता रामचंद्र डूडी, युवा नेता किशोर बैन्दा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : नसंबदी कराने में पुरुष की तो छोड़िए महिलाएं तक हो रही हैं कम, सरकार चला रही है रिझाने के लिए कई योजनाएं

Story Loader