
Falgun Month 2024 : फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व, पढ़ें पंचांग...
हिन्दू वर्ष का आखरी माह यानी 12वां माह फाल्गुन मास है। फाल्गुन मास 25 मार्च तक चलेगा। मान्यता है कि चन्द्रमा का जन्म भी इसी माह में हुआ था। फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। इस माह में आने वाले त्योहार महाशिवरात्रि, होली बहुत खास माने जाते हैं। बताया जाता है कि हिन्दू कैलेंडर के सभी नामों का नाम नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं। किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि के बाद चन्द्रमा जिस नक्षत्र में जाता है, तो उस महीने का नाम उसी आधार पर रखा जाता है। ऐसे ही जब चन्द्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करते है, तो फाल्गुन माह शुरू हो जाता है।
फाल्गुन के व्रत-त्योहार
1 मार्च - यशोदा जयंती
3 मार्च - शबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च - जानकी जयंती
6 मार्च - विजया एकादशी
8 मार्च - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, पंचक शुरू
10 मार्च - फाल्गुन अमावस्या
12 मार्च - फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च - विनायक चतुर्थी
14 मार्च - मीन सक्रांति
20 मार्च - आमलकी एकादशी
22 मार्च - प्रदोष व्रत
24 मार्च - होलिका दहन
25 मार्च - धुलण्डी
14 मार्च से मळमास, 15 से 26 अप्रेल के बीच होंगे शुभ कार्य
पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में आ जाएगा। इस कारण खर मास (इसे मळलास भी कहते हैं) शुरु होगा, जो 15 अप्रेल तक रहेगा। मळलास के दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं। इसके बाद अगला मुहूर्त 18 अप्रेल को रहेगा। पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि 15 से 26 अप्रेल के बीच शुभ कार्य होंगे। इसके बाद शुक्र तारा अस्त हो जाएगा। 27 अप्रेल से 10 जुलाई तक शुभ कार्य बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि फाल्गुन माह में 6 सावे हैं। फाल्गुन माह में 2, 3, 4, 5, 6 व 12 मार्च को शादियों के लिए मुहूर्त है। 12 मार्च को फुलेरा दूज होने पर अबूझ सावा रहेगा। कई जगहों पर फुलेरा दूज के दिन सामूहिक विवाह सम्मेलनों की धूम रहेगी।
17 से शुरू होगा होलाष्टक
होली के 8 दिन पूर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्ठमी तिथि अर्थात 17 मार्च से होलाष्टक लग जाएंगे। इस दौरान भी कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। इन आठ दिनों के लिए कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य शादी-विवाह, मुंडन आदि कार्य पर वर्जित रहेंगे।
Published on:
29 Feb 2024 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
