नागौर. नागौर के निकट अमरपुरा के पास निजी बस और ट्रेलर में रविवार सुबह भिड़ंत हो गई, जिसमें चार जनों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक गंभीर घायल हो गए। घायलों को नागौर के जिला चिकित्सालय लाया गया।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद सवारियों में रुलाई फूट पड़ी। 25 से अधिक जने घायल हो गए। 6 घायलों को जोधपुर रैफर किया गया। इधर, घायलों के चिकित्सालय पहुंचने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों की जानकारी जुटाने में लगी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने यह भी बताया कि निजी बस संचालक ने कुछ लोगों को छत पर भी बैठा रखा था जो ट्रेलर की टक्कर के साथ ही नीचे गिरे। पुलिस इस मामले की भी पड़ताल में जुट गई।