2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NAGAUR: बच्चों को नहीं सताएगा ब्लू व्हेल का जिन्न

ब्लू व्हेल मोबाइल गेम से होने वाले नुकसान को लेकर प्रशासन स्कूली बच्चों को जागरूक करेगा।

2 min read
Google source verification
Blue Whale Game

Blue whale game awareness in nagaur

स्कूलों में पढाएंगे जागरुकता का पाठ , कलक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
नागौर. ब्लू व्हेल मोबाइल गेम से होने वाले नुकसान को लेकर प्रशासन स्कूली बच्चों को जागरूक करेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ब्लू व्हेल गेम मोबाइल यूजर्स, खासकर युवाओं व बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। प्रदेश समेत देश भर में बड़ी संख्या में बच्चे व युवा इस जानलेवा खेल केजाल में फंसकर जा दे चुके हैं।
यूजर्स की पहचान करवाएं
स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को ब्लू व्हेल गेम खेलने से बचने व इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस गेम में अलग-अलग टास्क पूरे करने के बाद अंतिम स्टेज पर यूजर्स को ऐसे कार्य करने के लिए उकसाया जाता है जो उनके लिए जानलेवा होते हैं। ऐसे में उनको समय रहते मदद दी जाए तो अनहोनी को टाला जा सकता है। कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे बच्चों की पहचान करें, ताकि जरुरत पडऩे पर उनकी काउंसलिग की जा सके।
भावनात्मक रूप से समझाएं
जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि आजकल छोटे बच्चे भी मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, ऐसे में अज्ञानतावश ब्लू व्हेल जैसे गेम के जाल में फंस सकते हैं। जिले की सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया जाए जिसमें उन बच्चों की पहचान की जाए जिनके व्यवहार में बदलाव आया हो या वे अन्य बच्चों से अलग गुमशुम रहते हों। कलक्टर ने कहा कि भावनात्मक रूप से बच्चों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए ताकि वे इससे दूर रहे और अगर खेल रहे हो तो काउंसलिंग दी जा सके। गौरतलब है कि ब्लू व्हेल के खतरों को लेकर अभिभावकों के साथ सरकार भी चिंतित है और इसको लेकर जागरुकता लाई जा रही है।

Story Loader