2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा नहीं दे पाया… तो खुद को कर लिया आग के हवाले 

परीक्षा देने से वंचित रहने पर एक छात्र के आत्मदाह करने की कोशिश का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। 

less than 1 minute read
Google source verification
परीक्षा देने से वंचित रहने पर एक छात्र के आत्मदाह करने की कोशिश का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आत्मदाह करने वाला छात्र के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उसे अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र के कालोता गांव की है। गुरुवार को यहां एक छात्र ने आईटीआई परीक्षा देने से वंचित रहने पर आत्मदाह करने की कोशिश की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्र मोहन लाल को काफी जली हुई हालत मेंं उसके पिता सीताराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

जानकारी में सामने आया है कि छात्र को आईटीआई परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिलने की वजह से वो परीक्षा नहीं दे पाया था और इससे व्यथित होकर उसने यह कदम उठाया।
Story Loader