11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तहलका मोर नाव’ 7 अक्टूबर से थिएटरों में मचाएगी धूम

छत्तीसगढ़ी फिल्म दर्शकों के लिए खुशखबरी है। तहलका मोर नाव फिल्म एक बार फिर प्रदेश के टॉकिजों में धूम मचाने को तैयार है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग 15 टॉकिजों में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 1 Oct 2016, 9:23 PM IST

CG Film Tahalka Mor Naw

CG Film Tahalka Mor Naw

रायपुर. छत्तीसगढ़ी फिल्म दर्शकों के लिए खुशखबरी है। तहलका मोर नाव फिल्म एक बार फिर प्रदेश के टॉकिजों में धूम मचाने को तैयार है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को प्रदेश के लगभग 15 टॉकिजों में एक साथ रिलीज किया जाएगा। अभिषेक मूवीज वल्र्ड के बैनर तले बने इस मूवी का निर्माण भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी दो भाषाओं में किया गया है। फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, इमोसन और फइटिंग सभी चिजों समावेश किया है।
मुंबई के फिल्म निर्देजशक मिथिलेश अविनाश ने फिल्म में 8 कर्णप्रिय गानों का समावेश किया है और खास बात यह है कि सभी गाने छत्तीसगढ़ के दर्शनीय स्थलों में शूट की गई है। वहीं ऑडियो और वीडियो मुंबई के एसआरके ने रिलीज किया। फिल्म का प्रमोशन 27 सितंबर से पदेश के अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा।
फिल्म में हीरो देवेंद्र जांगड़े हैं जो एक लेखक और गीतकार भी हैं। हिरोइन के किरदार मुंबई की मॉडल प्रीति सिंह ने निभाया है। फिल्म में साइड हिरो अमरनाथ पाठक और हीरोईन काजल हैं। फिल्म की दोनों अदाकारा मुंबई की हैं।
जो स्वयं इस फिल्म के पटकथा लेखक एवं गीतकार भी हैं। फिल्म में हिरोइन मुंबई की प्रीति सिंह हैं। दूसरे हीरो के रुप में अमरनाथ पाठक और हीरोईन काजल झा मुंबई ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार आशीष शेन्द्रे, प्रदीप शर्मा, धमेन्द्र चौबे, ललित उपाध्याय, सलीम अंसारी, हेमलाल कौशल, अमर दादा, उपासना वैष्णव, एलिना डेविड, मनोज दीप, शमशीर ने भी रोल किया है। फिल्म में संगीत सूरज महानंद ने दिया है और कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय, नंदू तान्डी व मनोज दीप ने की है।