2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आनंदपाल के गांव में फिर हो-हल्ला…

आनंदपाल एनकाउण्टर मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम, सांवराद में रेलवे स्टेशन पर की गई तोडफ़ोड़ की ली जानकारी

2 min read
Google source verification
cbi team

sanvarad

लाडनूं.नागौर. राजस्थान के बहुचर्चित गैंगस्टर आनंदपालसिंह एनकाउण्टर प्रकरण की जांच करने सीबीआई टीम बुधवार शाम को सांवराद पहुंची। 15 सदस्यीय सीबीआई टीम के साथ डीडवाना एएसपी श्रीमनलाल मीणा, वृत्ताधिकारी दीपक यादव, लाडनूं थानाधिकारी भजनलाल सहित पुलिस जाप्ता रहा। इस दौरान इससे पहले टीम ने एनकाउंटर स्थल चूरू के रतनगढ़ स्थित मालासर गांव में श्रवणसिंह के घर का मौका देखा।

गौरतलब है कि गत वर्ष 24 जून को चूरू के मालासर में गैंगस्टर आनंदपालसिंह का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था, जिसके बाद परिजन एवं समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर 18 दिन आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान 12 जुलाई को सांवराद में आयोजित शोक सभा के बाद उपद्रवी युवकों ने सांवराद रेलवे स्टेशन पर तोडफ़ोड़ करते हुए पटरियां उखाड़ दी थी। इसको लेकर कई लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे। बुधवार को सीबीआई टीम ने लाडनूं से स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ सांवराद स्थित रेलवे स्टेशन पहुंचकर मौका स्थिति देखी। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों तथा पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। शाम को टीम वापस रवाना हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने बुधवार को अलग-अलग घटना स्थलों की मौका स्थिति देखी है। टीम गुरुवार से जांच शुरू करेगी, जिसमें सम्बन्धित लोगों के बयान लेने सहित अन्य कार्य होंगे।

मालासर पहुंची टीम ने आनंदपाल के एनकाउंटर स्थल का जायजा लिया। टीम में पुलिस उपाधीक्षक नारायणदान भी साथ थे। मालासर में मौका निरीक्षण के बाद टीम आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि 24जून 2017 को मालासर में श्रवणसिंह राजपूत के घर आनंदपाल का एनकाउंटर हुआ था। करणी सेना, राजपूत युवक मंडल व राजपूत समाज के कई संगठनों ने एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर आंदोलन किए थे।गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से आनंदपाल एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर पसोपेश था। सरकार का अपना दबाव था जबकि आनंदपाल के समर्थन में आंदोलन कर रहे संगठनों का अपना। हालांकि अब जाकर इसकी शुरुआत तो हुई।

Story Loader