2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षो की समस्या का होगा समाधान

दो करोड़ पैतीस लाख की लागत से जल्द होगा निर्माण शुरू

2 min read
Google source verification
Nawa City News

नावां से जाब्दीनगर के मार्ग पर हुए गहरे गड्ढे।

नावां शहर. नावां से जाब्दीनगर मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते नमक उद्यमी वर्षो से परेशान थे। नमक उद्यमियों व ग्रामीणों ने विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याएं रखी। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अन्तर्गत इस सडक़ का निर्माण करवाया जाएगा। नावां से जाब्दीनगर की सडक़ दस वर्ष पहले बनी थी। इस मार्ग पर नमक के ट्रेक्टरों का आवागमन होने के चलते इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए थे। जिसके चलते ग्रामीणों, ट्रेक्टर चालकों व नमक उद्यमियों को लगभग चार वर्षो से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में आए दिन नमक से भरे ट्रेक्टर पलट जाते है जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है। ग्राम जाब्दीनगर व गुढा के लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए विधायक विजयसिंह चौधरी व सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री सी आर चौधरी को कई बार अवगत करवाया। पत्रिका ने इस सडक़ के क्षतिग्रस्त होने की खबरे प्रकाशित करने पर विधायक विजयसिंह चौधरी की ओर से प्रयास किए तथा सडक़ को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में प्रस्ताव लेने के लिए निर्देश दिए। जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नरेश चौधरी की ओर से इस सडक़ के नवीनीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में प्रस्ताव लिया गया। जिसे पंचायत समिति की आमसभा में रखा गया। जहां से प्रस्तावित होने के बाद इस सडक़ निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
सात किलोमीटर में सात सौ गड्ढे
लम्बे समय से इस सडक़ की मरम्मत व नवीनीकरण नहीं होने के चलते नावां से जाब्दीनगर की सात किलोमीटर की सडक़ में सा सौ से भी अधिक गड्ढे हो गए। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। सात किलोमीटर की यात्रा में ग्रामीणों को लगभग आधे घण्टे का समय लग जाता था।
टैण्डर प्रक्रिया शुरू
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नरेश चौधरी ने बताया कि नावां से जाब्दीनगर सडक़ की स्वीकृति मिल गई है तथा बजट भी पास हो गया है। सडक़ के लिए टैण्डर प्रक्रिया हो रही है जल्द ही टैण्डर जारी कर दिए जाएंगे। सात किलोमीटर की यह सडक़ लगभग दो करोड़ पैतीस लाख नब्बें हजार रुपए की लागत से बनाई जाएगी जिसमें लगभग डेढ किलोमीटर सीमेन्ट सडक़ व साढे पांच किलोमीटर डामर सडक़ बनाई जाएगी।

Story Loader