बता दें, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा में प्रचार के दौरान कहा है कि 'इस चुनाव में BJP को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, RLP को बहुत फर्क पड़ेगा।' बेनीवाल ने कहा कि 'अगर RLP विधानसभा में नहीं रही तो मेरा 20 साल का संघर्ष चला जायेगा।' आगे उन्होंने कहा कि आपको इस बात का ध्यान ऱखना है कि अगले चार साल राजस्थान की सड़कों पर संघर्ष करता रहूं। हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि पेपर लीक के आरोपी, बजरी माफियाओं, मिड डे मिल के आरोपियों के खिलाफ लड़ता रहूं, इसलिए आरएलपी के लिए ये सीट जीतना जरूरी है।