Gurjant Singh Brar Passed Away: राजस्थान के पूर्व मंत्री और सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ के दादा, गुरजंट सिंह बराड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरजंट सिंह बराड़ अपने इलाके में साफ सुथरी राजनीति और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। अपने विनम्र स्वभाव और समाज के प्रति उनकी गहरी निष्ठा के कारण, वे राजस्थान के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर राजस्थान के कई नेताओं ने संवेदनाएं जताई हैं।