4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बंधन में बंधे राजस्‍थान के सबसे कम उम्र के विधायक

विधायक बनने के बाद शादी रचाने वाले गावडिय़ा नागौर जिले के दूसरे नेता है। गावडिय़ा से पहले खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी विधायक बनने के बाद ही शादी की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
MLA Ramniwas Gawdiya

विधायक बनने के बाद शादी रचाने वाले गावडिय़ा नागौर जिले के दूसरे नेता है। गावडिय़ा से पहले खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी विधायक बनने के बाद ही शादी की थी।

कुचामनसिटी. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Lagislative Assembly) में सबसे कम उम्र के विधायक रामनिवास गावडिय़ा (MLA Ramniwas Gawdiya) शादी के बंधन मेंं बंंध गए हैं। गावडिय़ा ने विधायक बनने के ढाई साल बाद सुजान गढ की चिकित्सक से शादी रचााई है।
विधायक बनने के बाद रामनिवास गावडिय़ा की शादी के लिए कई न्यौते आए लेकिन गावडिय़ा ने किसी राजनीतिक घराने से नाता नहीं जोड़ कर एक सामान्य परिवार की बेेटी से शादी की है। 15 मार्च को दुल्हा बने गावडिय़ा की बारात कुचामन से सुजानगढ़ गई।

जहां रामनिवास गावडिय़ा ने डॉ. मोनिका को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए और हिंदु रीति‍ रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। उनकी शादी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेेयर किए गए हैैं. फोटोज में लाडनूं विधायक मुुुुुकेश भाकर (Ladnun Mla Mukesh Bhaker) दूल्‍‍‍‍हा बने विधायक रामनिवास केे साथ दिखाई दे रहे हैं. गावडिय़ा की शादी से पूर्व ग्राम श्रवणपुरा में सामूहिक भोज आयोजित किया गया।

युवा विधायक गावडिय़ा सचिन पायलट गुट के विधायक हैं और इससे पूर्व वह एनएसयूआई के नेता भी रह चुके है। विधायक बनने के बाद शादी रचाने वाले गावडिय़ा नागौर जिले के दूसरे नेता है। गावडिय़ा से पहले खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने भी विधायक बनने के बाद ही शादी की थी। अब नागौर जिले के लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के विवाह की भी तैयारियां है, उनके परिजन उनके लिए वधु तलाश रहे हैं .