
Rajendra Rathor told army of Hanuman will destroy Lanka of Congress
नागौर. पूर्व केबिनेट मंत्री व भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को नागौर के पशु प्रदर्शनी में आयोजित एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की नामांकन सभा में जोशीले अंदाज में भाषण देते हुए बेनीवाल को राजस्थान में संघर्ष का पर्याय एवं राजस्थान की राजनीति को बदलने की हिम्मत रखने वाला नेता बताया। उन्होंने बेनीवाल को बधाई देते हुए कहा कि इस रैली में उमड़ी भीड़ में आपके प्रति लोगों के प्यार को देख रहा हूं।
उन्होंने कहा कि इस रैली में हनुमान जी की सेना को संबोधित करने का मौका पहली बार मिला है। उन्होंने कहा, ‘हनुमान जी आपकी यह सेना नागौर में कांग्रेस की लंका में आग लगाकर नष्ट कर देगी।’
राठौड़ ने रामायण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हनुमान जी जब लंका की ओर जा रहे थे तो सामने अपार समुद्र को देखकर किनारे बैठ गए, उस समय जामवंत जी ने उन्हें बताया कि आपने बचपन में सूर्य भगवान को भी मुंह में ले लिया था, आप में अपार शक्ति है। यह वही हनुमान है, जिनमें अपार शक्ति है और युवाओं की बड़ी फौज है।
राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि वे आजकल पाकिस्तान के प्रवक्ता बने हुए हैं। संवैधानिक पद पर होते हुए राष्ट्रपति के बारे में गलत टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा एवं रालोपा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार हमें बीबीसी रेडियो बोलाना है।
उन्होंने कहा कि गहलोत कह रहे हैं कि हनुमान बेनीवाल भाजपा के झांसे में आए, उन्हें यह नहीं पता कि अब नागौर ही नहीं, मारवाड़ ही नहीं, बल्कि राजस्थान की राजनीति नई करवट लेगी। भाजपा और रालोपा की सेना ऐसा सेतू बनाएगी कि राजस्थान की सभी सीटों पर कांग्रेस को धूल चटा देगी।
Published on:
18 Apr 2019 06:02 pm

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
