
साड़ों की लड़ाई का अंजाम, किसी के निपटे वाहन तो किसी की टूटी दुकान
नागौर. कस्बे में बुधवार दोपहर में मुख्य बाजार में दो आवारा सांड की लड़ाई में एक चाय के दुकान चलाने वाले ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव करते हुए सांडों को छुड़ाया। सांडों की लड़ाई में चाय विक्रता का काउटर टूट गया, एक जने की मोटर साइकिल टूट गई।
जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में हमेशा की तरह दो सांड लड़ रहे थे । दुकानदार कुछ समझ पाता इसस पहले ही दोनों सांडों ने दुकान के बाहर लगे काउंटर को तोड़ दिया, दुकानदार के चिल्लाने पर आसपास के व्यापारियों ने आकर दुकान के अंदर से दोनों सांड को बाहर भगाया। यहां लोगाें ने कहा कि यह हाल सुधरने चाहिए। मौके पर मौजूद दुकानदार ने बताया कि सांडों की लड़ाई में पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल टूट गई इसके अलावा एक दुकान का काउंटर टूट गया इसके अलावा छोटा मोटा नुकसान आए दिन होता रहता है।
बार बार शिकायत के बावजूद आवारा पशुओं को पकड़ा नहीं जाता है। साथ ही इनका कहना है कि जब गोवंश का अनुदान गौशाला में मिलता है तो फिर उनका डेरा बाजार में नहीं रहना चाहिए।
Updated on:
23 Mar 2023 05:20 pm
Published on:
23 Mar 2023 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
