
Saturn in the 4 year celebration program of bjp Government in nagaur
नागौर. राज्य सरकार के चार साल के जश्न के कार्यक्रम की तरह पशु प्रदर्शनी स्थल पर लगी प्रदर्शनियों की रंगत भी फीकी रही। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ना तो लोगों की भीड़ नजर आई और ना ही कार्यकर्ताओं का जुड़ाव दिखा। जनता के खून-पसीने की कमाई के लाखों रुपए खर्च कर मनाए जा रहे जश्न के दूसरे दिन सरकार की सफलताओं व योजनाओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनियों से अधिकारियों ने स्टॉल खाली कर दिए।
औपचारिकता में लगे अधिकारी
विकास प्रदर्शनी देखने दूसरे दिन दोपहर तक प्रदर्शनी स्थली पर सन्नाटा पसरा रहा वहीं दोपहर बाद गिने-चुने लोगों की आवाजाही रही। कार्यक्रम में कम उपस्थिति के बाद दूसरे दिन स्टॉल खाली कर रही सही कसर अधिकारियों ने पूरी कर दी। सुराज के पथ पर आगे बढ़ रहे राजस्थान को चित्रों में दिखाने का सरकार के सपने पर विभागीय अधिकारियों ने ही पानी फेर दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में कार्मिक यहां आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देने की औपचारिकता करते नजर आए।
मिली नवाचारों की जानकारी
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम के मार्गदर्शन में किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना, हैल्थ कार्ड, दानवीर नागौर, ई सेवा द्वार, नन्दिनी योजना, मेरा पट्टा नागौर जैसे विभिन्न नवाचारों की जानकारी प्रदर्शनी में लोगों को अवश्य मिली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी सेल की ओर से लगाए गए मेडिकल स्क्रीनिंग कैंप में युवाओं से लेकर वृद्धजन ने बीपी व शुगर की जांच करवाने की सुविधा का लाभ लिया। आमजन ने जरूरतमंदों को कैशलेस ईलाज मुहैया करवाने के लिए चलाई जा रही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी ली। गौरतलब है कि राज्य सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिला मुख्यालय समेत उपखंड क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Updated on:
19 Dec 2017 12:38 pm
Published on:
19 Dec 2017 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
