4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagaur. डांडिया की खनक में घुला होली का रंग तो बदला माहौल…VIDEO

Nagaur. अबीर व गुलाल के रंग में खनका डांडिया रास

less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur news

The color of Holi mixed with the tinkling of Dandiya changed the atmosphere

नागौर. माली समाज की ओर से होली के अवसर पर नया दरवाजा क्षेत्र में अबीर व गुलाल की बौछारों के बीच डांडिया खेला गया। होली के पारंपरिक गीतों के बीच हुए डांडिया के शोर में शहरवासी उत्साहित नजर आए। डांडिया की खनक से निकलती मीठी धुन के साथ नृत्य करते हुए होली का हुल्लड़ कईयों को उत्साहित करता नजर आया। इसमें परंपरागत वेशभूषा के साथ ही दक्षिण भारतीय तमिल वेशभूषा, विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा आकर्षण का केन्द्र बनी रही। कार्यक्रम में शामिल हुए नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, नगरपरिषद सभापति मीतू बोथरा, सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, चेनार सरपंच योगेन्द्र सोलंकी, सीओ रविन्द्र कुमार बोथरा आदि भी डांडिया के रंग में रंगे रहे। इस दौरान यहां पर मेला सरीखा माहौल बना रहा। आईस्क्रीम, गोलगप्पों का लुफ्त उठाने के साथ ही बच्चों ने गुब्बारे भी उड़ाए। कार्यक्रम में माली समाज शहर अध्यक्ष मगनीराम सांखला, पुखराज भाटी, सीताराम भाटी, पुखराज कच्छावा, पार्षद भरत टांक, पार्षद यतीराज धनावत, अशोक जैन, रमेश अपूर्वा, नरेन्द्र पंवार कृपाराम भाटी व जीवणमल भाटी आदि भी मौजूद थे। इसी प्रकार इसी प्रकार शहर के राठौड़ी कुआं तथा चेनार गांव व ताऊसर के रतन सागर व हेमलसर बास में भी घेर डांडिया नाच का आयोजन किया गया। ताऊसर व अतुसर में एक माह पूर्व रोपण की परंपरा का निर्वहन करते हुए परंपरागत तरीके से होली मनाई गई। ढोलक की थाप व घुंघरुओं की झंकार के साथ डांडिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माली समाज के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।