10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंग्रेजी हुकूमत के साथ आठ दशक बाद भी मजबूत लोकतंत्र स्थापना का जज्बा कायम

- कभी हाथ खड़े कर तो कभी बेलेट पेपर से किया मतदान, इस बार उत्साह से ईवीएम से होम वोटिंग - खींवसर में सर्वाधिक शतायु महिलाएं
2 min read
Google source verification
 अंग्रेजी हुकूमत के साथ आठ दशक बाद भी मजबूत लोकतंत्र स्थापना का जज्बा कायम

खींवसर के हमीराणा की १०७ वर्षीय गोपाल कंवर।

गत लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत के आंकड़ें साफ बयां करते हैं कि मजबूत लोकतंत्र के लिए नारी शक्ति पीछे नहीं है। नागौर जिले के खींवसर में मतदान के साथ शतायु महिलाएं अधिक हैं। यहां 100 से अधिक बसंत देख चुकी करीब 52 महिलाएं हैं, वहीं तीन पुरुष है। कई शतायु महिलाएं ऐसी है जो होम वोटिंग की बजाए स्वयं मतदान बूथ पर जाकर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपना मताधिकार का उपयोग करेगी। चुनाव आयोग ने भले ही वृद्ध एवं नि:शक्तजनों के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की हो, लेकिन आज भी अनेक महिलाएं ऐसी है जो 100 वर्ष से अधिक की उम्र के बाद भी चुस्त दुरुस्त हैं। वे लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह से भाग लेने का जज्बा रखती है।
कभी हाथ खड़े कर वोट दिया
अंग्रेजी हुकूमत से लेकर लोकतंत्र के आठ दशक देख चुकी हमीराणा की गोपाल कंवर ईमानदार एवं विकास पुरुष विधायक का निर्वाचन हो इसके लिए उन्होंने उत्साह से होम वोटिंग की है। वहीं मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने परिवार के पौने दो सौ सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रही है। गोपाल कंवर बताती है कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के साथ बिना मत पेटी के गांवों में हाथ खड़े कर जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन करने में भागीदारी निभाई है। उन्होंने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे पर कभी भी स्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

फैक्ट फाइल

सर्वाधिक शतायु महिलाएं खींवसर में
गांव नाम उम्र
हमीराणा गोपाल कंवर 107
पाबुसर प्रेम कंवर 100
अखासर डालू देवी 101
सिंधिपुरा मेहर खातुन 103
रामसर मीरा 101
पांचौड़ी दुर्गा 100
सुथारों की ढाणियां तीजा 100
मेघवालों की ढाणियां फुसी 103
दुजासर बाली देवी 107
भुण्डेल सुगन कंवर 103
जाटों की ढाणियां सुवा 100
गोधन चन्द्र कंवर 105
भेड़ सोनी 100
राजपूतों की ढाणियां सायर कंवर 100
बैराथलकला दाखु कंवर 101
बैराथलखुर्द बाली देवी 100
थाम्बडिय़ा शायरी 102
माधाणियों की ढाणी गुमानी 100
जसनाथपुरा अन्नी 104
बिरलोका भंवर कंवर 108
पापासनी कसुम्बी 100
हेमपुरा आनन्दी 103
काकड़ों की ढाणी मघी 104
भावण्डा दरिया कंवर 101
बडियासरों का बास प्यारी देवी 100
हरिजनों का बास पदम कंवर 104
भावण्डा नीना कंवर 100
मालियों का बास खींवसर तीजा 100
राजपूतों की ढाणियां खींवसर मानकंवर 103
आकला आशा कंवर 101
कड़लू गहर कंवर 100
उत्तरादी ढाणियां कड़लू भंवर कंवर 101
गोवांकला गुलाबी 103
माणकपुर तुलछी 100
रावों का बास माणकपुर साऊ 100
नाईयों का बास माणकपुर पुनकी 100
लुहारों का बास माणकपुर जानकी 102
गोलियासनी मदा कंवर 101
जाटों का बास ग्वालु दाखु कंवर 101
पालड़ी जोधा गोदावरी 100
सादों का बास पालड़ीजोधा सोहनी 110
सादों का बास पालड़ीजोधा सीता 100
ढाढरिया खुर्द सुवटी 102
इन्दोकली मोहन कंवर 103
रूण फेफा देवी 103
राजपूतों का मौहल्ला रूण गेन कंवर 108
गोलियों का मौहल्ला रूण माडी 104
असावरी सोन कंवर 103
हरसोलाव मिठी देवी 100
सुथारों का बास हरसोलाव सुरजकंवर 103
सिलावट का बास हरसोलाव इचरज कंवर 108
राजपूतों का बास हरसोलाव चैन कंवर 104
शतायु पुरुष
गलनी मघाराम 101
ग्वालु किस्तुरराम 100
चित्ताणी प्रेमाराम 103