
Jaswantgarh news
जसवंतगढ़. कस्बे में गली नम्बर चार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात शटर व ताला तोडऩे का प्रयास किया। ऐसा नहीं होने पर चोर खाली हाथ लौट गए। कृष्णा ज्वेलर्स के दुकानदार विजयकुमार सोनी के अनुसार दुकान मे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। दुकान के बाहर भी कैरा लगा हुआ था। नकाबपोश चोरों ने दुकान का शटर तोडऩे का प्रयास किया था। सोनी ने बताया कि जब सुबह दुकान गया तो दुकान का शटर नीचे से हल्का टेढा था जिस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मौका मुआयना किया व दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं जो कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। शटर को तीनों ने तोडऩे का प्रयास भी किया नहीं टूटने पर वापस जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कस्बे मे पिछले महीने ही तीन सूने मकानों के ताले टुटे थे जिसमे एक मकान से लाखों के सोने व चांदी के गहने चोरी हुए थे। इनके आरोपियों का भी अब तक सुराग नहीं लगा है।
Published on:
20 Sept 2019 06:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
