7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने बच्चों संग टांके में लगाई छलांग, 3 बच्चों की मौत; दादी हुई बेसुध

Nagaur News: नागौर के सदर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक विवाहिता अपने तीन बच्चों को साथ लेकर पानी से भरे टांके में कूद गई।
2 min read
Google source verification
Nagaur Tragedy

अस्पताल में भर्ती विवाहिता। फोटो: पत्रिका

नागौर। सदर थाना क्षेत्र के बसवानी गांव में शुक्रवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक विवाहिता अपने तीन बच्चों को साथ लेकर पानी से भरे टांके में कूद गई। हादसे में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला को बचाकर गंभीर हालत में नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागौर डीएसपी धरम पूनिया ने बताया कि बसवानी निवासी मंजू अपने तीन साल के लड़के रुद्र व दो पांच साल की जुड़वा लड़कियाें को साथ लेकर शाम को घर के पास बने टांके में कूद गई।

जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।जबकि चिस्त्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

घटना के समय घर पर कोई नहीं था

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का पति रामप्रसाद कोटा में ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। घटना के समय महिला के सास-ससुर खेत में काम करने गए हुए थे। उसका एक देवर है जो हैदराबाद में रहता है।

घटना के बाद दादी बेसुध

घटना के बाद घर आई बच्चों की दादी ने जब चारों को टांके में गिरा देखा तो वह भी बेहोश हो गई। उसे भी इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। पूनिया ने बताया कि सदर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी ली है।