17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवा किलो सोना, डेढ़ करोड़ नकद और 10 करोड़ की जमीन… राजस्थान के दो भाइयों ने भरा 14 करोड़ का मायरा

नागौर जिले में बेदावड़ी के दो भाइयों ने अपने भांजे की शादी में कुल 14 करोड़ रुपए का मायरा भरा, गुरुवार को होनी है शादी

less than 1 minute read
Google source verification
mayra

नागौर। शादी में बहन के यहां मायरा (भात) भरने में नागौर जिले के जाटों का कोई सानी नहीं है। बेदावड़ी गांव के दो व्यापारी भाइयों रामलाल-तुलछाराम फड़ौदा ने बुधवार को अपने भांजे इन्द्रराज की शादी में शेखासनी निवासी बहन संतोष देवी और बहनोई राजूराम बेड़ा के यहां कुल 14 करोड़ रुपए का मायरा भरा।

सबसे बड़ा मायरा

मायरा में 1.31 करोड़ रुपए नकद, सवा किलो सोना, 5 किलो चांदी और 80 बीघा खेत की जमीन, 6 प्लॉट सहित 2 बड़े वाहन दिए हैं। नागौर जिले का अब तक का यह सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है। यह मायरा पूरे मेड़ता क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। आईआईटी के छात्र इन्द्रराज की गुरुवार को शादी है।

मायरे में यह दिया

  • 10.25 करोड़ रुपए की 80 बीघा जमीन और 6 प्लॉट।
  • 1 करोड़ 31 लाख रुपए नकद।
  • 1 करोड़ 51 लाख रुपए के सवा किलो सोने के जेवरात।
  • 15 लाख के कपड़े।
  • 11 लाख के चांदी के जेवरात।
  • 13 लाख की एक लक्जरी कार।
  • 7 लाख का ट्रैक्टर मय ट्रॉली।