29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

खींवसर. नागौर जोधपुर -राजमार्ग पर ग्राम प्रेमनगर के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को खींवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोचरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
रविवार रात मोटरसाइकिल
पर सवार दो युवकों के अज्ञात
वाहन की टक्कर लगने से दोनों
बुरी तरह घायल हो गए। सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों
ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बरणगांव
निवासी पपुराम पुत्र भागाराम
मेघवाल व हड़मान पुत्र भिखाराम
मेघवाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने परिजनों को इतला कर
दी है।

मोटरसाइकिल
से जिस वाहन की टक्कर हुई वो
इतनी जोरदार थी कि दोनो युवकों
के अंग भंग हो गए। दोनों के
सिर कुचल गए। रात होने के कारण
लोगो को जानकारी लगी। इस कारण
खून अधिक बहने से दोनों की मौत
हो गई।


ये भी पढ़ें

image